Move to Jagran APP

महापौर ने इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ Prayagraj News

महापौर ने भी आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हितों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी। अध्यक्ष नरेश कुंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। अजय अवस्थी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 12:23 PM (IST)
महापौर ने इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ Prayagraj News
महापौर ने इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भव्यता से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने एसोसिएशन को रजत जयंती की बधाई दीं और नवगठित टीम के अध्यक्ष नरेश कुंद्रा, उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, महामंत्री अशोक अग्रवाल, सह मंत्री बृजेंद्र अग्रवाल और विभास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक अजय अवस्थी समेत संस्था के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वह सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने व्यापारियों को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए हर तरह के सहयोग का वादा किया। महापौर ने भी आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हितों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी। अध्यक्ष नरेश कुंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। अजय अवस्थी ने कार्यक्रम का संचालन किया। एसोसिएशन के चेयरमैन विजय अरोरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

prime article banner

अमेजन के सीईओ के भारत आने का व्यापारियों ने किया विरोध

 कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से बुधवार को अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस के भारत आने का विरोध किया गया। सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि कई वर्षों से ई-कॉमर्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें अपने कृत्यों पर परदा डालने के लिए भारत आना पड़ा। शिव सेना के विशाल गुप्ता एवं शानू केसरवानी ने कंपनी पर आरोप लगाया कि अनैतिक व्यापार के साथ उसने ङ्क्षहदुओं की धार्मिक भावनाओं को भी भड़काने का काम शुरू कर दिया। इलाहाबाद कंप्यूटर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता और अनु पांडेय ने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल का कारोबार अब खत्म होने की कगार पर है।  इस मौके पर मनोज अग्रवाल, विनय कुशवाहा, विभू अग्रवाल, राजकुमार जायसवाल, अनु पांडेय, नीलेश, धीरेंद्र पांडेय, शेखर, मनीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.