Move to Jagran APP

राजनाथ सिंह, प्रियंका समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री किया के निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने फोन करके शोक संवेदना जताई है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने सांसद डॉ रीता जोशी जो फोन करके उनकी पौत्री किया के निधन पर दुख जताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 06:43 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 06:43 AM (IST)
राजनाथ सिंह, प्रियंका समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
राजनाथ सिंह, प्रियंका समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

जासं, प्रयागराज : सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री किया के निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने फोन कर शोक संवेदना जताई। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने फोन कर घटना को दुखद बताया।

loksabha election banner

सांसद के प्रशासनिक एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, केरला के राज्पाल आरिफ मोहम्मद खान, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सासद टिहरी राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मोती सिंह, पूर्व सासद राज बब्बर, पूर्व राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी, विधायक पंकज सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह आदि ने फोन कर सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी से बात कर संवेदना जताई। सांसद के निवास पर दिनभर आते रहे लोग

प्रयागराज : सांसद की पौत्री किया की मौत की सूचना मिलने पर संघ के प्रात प्रचारक रमेश, कृष्ण चंद्र, उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी, राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव भी संवेदना जताने पहुंची। इसी क्रम में काग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, विधायक अजय सिंह, अवधेश सिंह, सुशील सिंह, राजमणि कोल, प्रवीण पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमूíत सिंह यादव, काग्रेस के जिला अध्यक्ष गंगा पार रामकिशन पटेल, राम यज्ञ द्विवेदी, सुभाष पाडेय आदि ने भी सांसद व उनके पुत्र मयंक जोशी से मिलकर अपनी संवेदना जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.