Move to Jagran APP

ताजिया में हाईटेंशन करंट उतरने से कई झुलसे

लालगोपालगंज में शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख पर निकले जुलूस में ताजिया हाईटेंशन तार की जद में आ गया। इससे कई लोग झुलस गए। वहीं हंडिया में भी ऐसा ही वाकया हुआ, वहां भी लोग झुलसे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:10 AM (IST)
ताजिया में हाईटेंशन करंट उतरने से कई झुलसे
ताजिया में हाईटेंशन करंट उतरने से कई झुलसे

इलाहाबाद : लालगोपालगंज में शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख पर जुलूस लेकर कर्बला जा रहा ताजिया हाईटेंशन तार से टकरा गया। इससे करंट की चपेट में आने से ताजिया पकड़े करीब आधा दर्जन अकीदतमंद झुलस गए। वहीं, हंडिया के पहाड़पुर गांव में भी करंट की चपेट में आने से दो अकीदतमंद झुलस गए।

loksabha election banner

प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना स्थित कुढ़ा गांव लालगोपालगंज कस्बे से सटा हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अकीदतमंद ताजिया लेकर स्थानीय कर्बला के इमाम चौक पर रखने जा रहे थे। ताजिया लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर पहुंचा था। यहां हरा बांस उपर से गुजरे हाईटेंशन तार में छू गया। ऐसे में ताजिया में करंट उतर गया। करंट से आधा दर्जन युवक करंट की चपेट में आ गए। इनमें मोहम्मद तव्वाब (25), मोहम्मद फैयाज (18) पुत्र अहमदुल्लाह, मोहम्मद आरिफ (15 ), मोहम्मद जाहिद (17) पुत्र अब्बास अली, मोहम्मद सैफ (15) निवासी कुढ़ा और मोहम्मद शाकिर बिहरिया झुलस गए। करंट से झुलसे लोगों को स्थानीय कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सैफ और मोहम्मद शाकिर को गंभीर में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तरह, हंडिया के पहाड़पुर गांव से करीब एक बजे निकला ताजिया गांव के अनुसूचित बस्ती के पास पहुंचा था। यहां भी हाईटेंशन से ताजिया में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से अजना गांव निवासी सबरे आलम (14), मो. फयाज (19)और मो. आशीफ झुलस गए। मौके पर पुहंची हंडिया पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सैदाबाद कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में झुलसे लोगों को भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.