Move to Jagran APP

इलाहाबाद में बड़े ने छोटे भाई की जींस पैंट बेच दी, पूछने पर कर दी हत्या

बहमलपुर गांव निवासी फूलचंद्र की तीन बेटे हैं। इसमें राजेंद्र, महेंद्र व सुरेंद्र हैं। तीन में राजेंद्र व महेंद्र अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। महेंद्र फिलहाल जेल में है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 04:58 PM (IST)
इलाहाबाद में बड़े ने छोटे भाई की जींस पैंट बेच दी, पूछने पर कर दी हत्या
इलाहाबाद में बड़े ने छोटे भाई की जींस पैंट बेच दी, पूछने पर कर दी हत्या

इलाहाबाद (जेएनएन)। युवाओं का खून आज के दौर में किसी बात पर खौल जाए कोई भरोसा नहीं। ताजा मामला संगमनगरी का है। जहां पर कल छोटे भाई की बड़े ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। छोटे का जुर्म सिर्फ इतना था कि उसने बड़े भाई से अपनी जींस पैंट के बारे में पूछ लिया था, जो उसने बेच दी थी।

loksabha election banner

संगमनगरी इलाहाबाद के थरवई में जींस की पैंट के विवाद में एक युवक इतना आक्रोशित हुआ कि उसने अपने छोटे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से वह चाकू बरामद कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थरवई थाना के बहमलपुर गांव का 23 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र फूलचंद्र वाहन चालक था। पुलिस के मुताबिक उसने हफ्तेभर पहले जींस की पैंट खरीदकर घर पर रखी थी। बड़े भाई राजेंद्र ने बुधवार को उसे किसी को बेच दिया। सुरेंद्र कल पैंट तलाशने लगा तो नहीं मिली। पूछने पर पता चला कि राजेंद्र ने पैंट बेच दी है। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। पिता फूलचंद्र का आरोप है कि राजेंद्र ने चाकू से छोटे भाई सुरेंद्र के पेट, सीना व सिर पर कई वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना की जानकारी होने के बाद गांव के कई लोग एकत्रित हो गए और गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी सांसे टूट चुकी थी। हत्या की सूचना पर थरवई थानाध्यक्ष अरुण कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इससे पहले हत्यारोपित भाग निकला।

पिता के सामने हुआ कलेजे के टुकड़े का कत्ल

बहमलपुर गांव निवासी फूलचंद्र की तीन बेटे हैं। इसमें राजेंद्र, महेंद्र व सुरेंद्र हैं। तीन में राजेंद्र व महेंद्र अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। महेंद्र फिलहाल जेल में है। फूलचंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन करते हैं। सभी बेटे बालिग हैं। कल जींस की पैंट को जिस समय लेकर विवाद हुआ। उस समय फूलचंद्र घर पर ही थे। दोनों की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंच गया। सुरेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह आसपास के लोगों की मदद से सुरेंद्र को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.