Move to Jagran APP

प्रयागराज में बौखलाए टैक्सी चालक ने पत्नी का किया कत्ल, उसके प्रेमी पर भी किया घातक हमला

गजराज सिंह टैक्सी चलाकर पत्नी और पांच बच्चों के साथ किसी तरह गुजारा करता रहा है। उसका एक छोटा भाई मऊ के बरगढ़ में रहता है। इधर करीब साल भर से उसकी पत्नी का चित्रकूट के मऊ के चंदई गांव में सूरज पांडेय के घर आना जाना बढ़ गया था।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 07:16 PM (IST)
प्रयागराज में बौखलाए टैक्सी चालक ने पत्नी का किया कत्ल, उसके प्रेमी पर भी किया घातक हमला
टिकरी कला गांव में गुरूवार भोर में एक व्यक्ति ने पत्नी और उसके प्रेमी को साथ देखकर आपा खो दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापार इलाके में बारा क्षेत्र के टिकरी कला गांव में गुरूवार भोर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को साथ देखकर आपा खो दिया। उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर लोहे के राड से हमला कर दिया। दोनों खून से लथपथ हो गए तो वह घर से भाग गया। घायल महिला और युवक को शहर में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला ने शाम को दम तोड़ दिया। युवक की हालत नाजुक बनी है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस की एक टीम लगी है।

loksabha election banner

करीब साल भर से था रिश्ता

पुलिस ने बताया कि टिकरी गांव का गजराज सिंह टैक्सी चलाकर पत्नी और पांच बच्चों के साथ किसी तरह गुजारा करता रहा है। उसका एक छोटा भाई मऊ के बरगढ़ में रहता है। इधर करीब साल भर से उसकी पत्नी का चित्रकूट के मऊ इलाके के चंदई गांव में सूरज पांडेय के घर आना जाना बढ़ गया था। सूरज खुद भी अक्सर आकर उसके घर में ठहर जाता था। गजराज को अपनी पत्नी और  सूरज की इस नजदीकी के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया मगर उन दोनों का मिलना जुलना थमा नहीं। यहां तक कि सूरज की मां भी आकर गजराज की पत्नी के पास रुकने लगी। इससे गजराज बौखलाया रहने लगा था। वह ऐतराज जताता तो झगड़ा होता लेकिन उसकी पत्नी और सूरज का रिश्ता बना रहा।

भोर में देखा साथ तो कर दिया हमला

इधर दो-तीन दिन से सूरज आकर गजराज के घर में टिका था। बुधवार रात गजराज भी घर में था। आधी रात वह कहीं चला गया। भोर में घर लौटा तो अपनी पत्नी और सूरज को साथ देखकर बौखला गया। उसने लोहे का राड उठाकर दोनों पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। दोनों के सिर, चेहरे, गर्दन पर घाव हो गए। वे दोनों खून से लथपथ होकर गिर गए। सुबह बच्चे जगे तो अपनी मां और सूरज को लहूलुहान और बेसुध पड़ा देख बाहर जाकर शोर मचाया। गांव वाले जुट गए। सब स्तब्ध थे। इस घटना की खबर पुलिस को दी गई। बारा थाने की पुलिस के साथ ही एसपी यमुनापार और सीओ भी पहुंच गए। इस बीच दोनों घायलो को सीएचसी जसरा ले जाया गया जहां से हालत गंभीर देख एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। मां की मौत और पिता के फरार होने से अब पांच बच्चे बेसहारा हो गए हैं। तीन बेटियां और दो बेटे को फिलहाल पड़ोसियों ने संभाल रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.