विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेन पाइप लाइन टूटी, छह सौ घरों में जलसंकट

By JagranEdited By:
Published: Tue, 22 May 2018 12:08 PM (IST)

इलाहाबाद: अल्लापुर क्षेत्र के बजरंग चौराहा (मटियारा रोड) पर सोमवार की आधी रात सीवर लाइन की

मेन पाइप लाइन टूटी, छह सौ घरों में जलसंकट
मेन पाइप लाइन टूटी, छह सौ घरों में जलसंकट

इलाहाबाद: अल्लापुर क्षेत्र के बजरंग चौराहा (मटियारा रोड) पर सोमवार की आधी रात सीवर लाइन की गहरी खोदाई के दौरान जेसीबी से पानी की मेन पाइप लाइन टूट गई, जिससे पानी फौव्वारे की तरह निकलने लगा। हालांकि, पानी घरों में जाने के बजाय नाली में बहकर जा रहा है। इससे मंगलवार को करीब छह-सात सौ घरों में पानी की समस्या हो गई। सुबह ठेकेदार मौके पर पहुंचा, लेकिन दस बजे तक पाइप लाइन ठीक करने का कार्य शुरू नहीं हो सका था। बजरंग चौराहा पर कई दिनों से गहरी सीवर लाइन की खोदाई का काम चल रहा है। सोमवार की देर रात करीब डेढ़-दो बजे 35-40 फीट की गहरी खोदाई करते हुए जेसीबी ने मेन पाइप लाइन को तोड़ दिया, जिससे सुबह से सर्वोदयनगर, चंद्रशेखर आजाद मार्ग, मटियारा रोड पर पानी का संकट हो गया है। पानी न मिलने से इस भीषण गर्मी में लोगों में हाहाकार मचा है। वहीं, सुबह एक गाय भी पानी भरे गड्ढे में गिर गई। बहरहाल, उसे आनन-फानन में निकाल लिया गया। फौव्वारा देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ भी लगी रही। कुछ लोगों ने इसकी सूचना गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और जलकल विभाग के अधिकारियों को भी दी है।

रात में जागकर लोग भर रहे पानी: बाघंबरी गद्दी और तिलकनगर मुहल्लों में भी करीब हफ्ते-10 दिनों से पानी की जबर्दस्त किल्लत है। इसकी वजह पाइप लाइन का कहीं से लीकेज होना माना जा रहा है, जिसे जलकल विभाग के कर्मचारी भी नहीं खोज पा रहे हैं। ऐसे में इन मुहल्ले के लोग रात में जागकर टुल्लू चलाकर पानी भर रहे हैं।