Move to Jagran APP

विधान परिषद सदस्‍य डा. राजपाल बोले- निषाद, बिंद आदि का उत्‍थान समाजवादी पार्टी में ही संभव

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि लाखों की संख्या में मछुआ मल्लाह निषाद बिंद कश्यप समाज के लोग नदियों के किनारे जीवन यापन कर रहे हैं। इनके जीवन सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 09:04 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 09:04 AM (IST)
विधान परिषद सदस्‍य डा. राजपाल बोले- निषाद, बिंद आदि का उत्‍थान समाजवादी पार्टी में ही संभव
कार्यक्रम में बोलते समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आए हैं। कई जगह आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि भाजपा ने मछुआ, मल्लाह, निषाद, बिंद, कश्यप समाज के लोगों के साथ हमेशा धोखा किया है। वोट की राजनीति की है। समाजवादी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा मछुआ, मल्लाह, निषाद, बिंद, कश्यप समाज के लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया है। बोले कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने पर तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएंगी।

loksabha election banner

सपा नेता ने कहा कि बालू का दिया जाएगा पट्टा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लाखों की संख्या में मछुआ, मल्लाह, निषाद, बिंद, कश्यप समाज के लोग नदियों के किनारे जीवन यापन कर रहे हैं। इनके जीवन सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। अखिलेश सरकार में इन्हें बालू के पट्टे दिए गए थे, जिसे अब भाजपा सरकार ने माफिया को दे दिए हैं। आए दिन बालू खनन को लेकर हत्याएं, गोलीकांड की घटनाएं होती रहती हैं। कुछ माह पहले यमुनापार के घूरपुर क्षेत्र में माफिया के इशारे पर मल्लाहों पर पुलिस ने अत्याचार किया था। महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों को जबरन घर में घुसकर मारा-पीटा गया था। उनकी नावें तोड़ी गईं थीं। उस समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ितों की हर संभव मदद की थी। कहा था कि जब सपा की सरकार प्रदेश में बनेगी तो सभी पीड़ितों को नई नावें दी जाएंगी। साथ ही उनके उत्थान के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने किया फूल-मालाओं से स्‍वागत

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप का जिले की सीमा भीटी, बरौत, हंडिया में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनको लाद दिया। इस दौरान एमएलसी डा. मान सिंह यादव, बासुदेव यादव, वरिष्ठ नेता नंदलाल निषाद नंदा, सै. इफ्तेखार हुसैन, लालता प्रसाद निषाद, जोखूलाल यादव, डा. आकाश यादव, पप्पू लाल निषाद, रंग बहादुर यादव, नरेंद्र सिंह, संदीप यादव, महेंद्र निषाद, रविंद्र यादव, सुरेश मौर्या, राकेश वर्मा, अंकज, सुधीर निषाद, दिलीप यादव, शौर्य दीप, रमाकांत विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव, नवीन यादव, विशाल निषाद, रमाकांत पटेल, जितेंद्र यादव, नितेश प्रजापति, सुमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.