Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी संगठन है : महानगर सदस्यता प्रमुख Prayagraj News

भाजपा की शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला में उन्‍हें कर्तव्यों से अवगत कराया गया। महानगर सदस्‍यता प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को टिप्‍स दिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 08:53 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी संगठन है : महानगर सदस्यता प्रमुख Prayagraj News
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी संगठन है : महानगर सदस्यता प्रमुख Prayagraj News
प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संगठन शास्त्र से अवगत कराया गया। इस दौरान संगठन की रीति और नीति से परिचय कराते हुए अनुशासित रहने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ता बनाने की मंशा जताई
भाजपा के महानगर सदस्यता प्रमुख व क्षेत्रीय मंत्री एवं कमलेश कुमार ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी संगठन है। इसमें सभी के हित की बात कही और की जाती है। उन्होंने सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोग कर लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ता बनाने का सूत्र भी दिया।

बोले महानगर अध्यक्ष, कार्यकर्ता राष्ट्र के विकास में योगदान दें
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल का 'एकात्म मानववादÓ महज एक वैचारिक अनुष्ठान नहीं है। इसमें राजनीति, समाज नीति, अर्थव्यवस्था, उद्योग, उत्पादन, शिक्षा, लोकनीति आदि पर व्यापक और व्यावहारिक नीति-निर्देश शामिल है। कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति और नीति के अनुसार समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान करना होगा, तभी राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त कर सकेगा।

निस्वार्थ भाव से कार्यकर्ता पार्टी का कार्य करें : ज्ञानेश्वर
महानगर कार्यशाला प्रभारी ज्ञानेश्वर शुक्ला ने कहा कि निस्वार्थ भाव से कार्यकर्ताओं को पार्टी का कार्य करना चाहिए। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव, लता उपाध्याय, सीमा जायसवाल, अनुराधा सिंह, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.