Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है कानून व्यवस्था : अजय राय Prayagraj News

कांग्रेस के उप चुनाव प्रभारी अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। प्रतापगढ़ जनपद में हालात और भी खराब हैं।

By Edited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 07:40 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 10:38 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है कानून व्यवस्था : अजय राय Prayagraj News
उत्तर प्रदेश में पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है कानून व्यवस्था : अजय राय Prayagraj News
प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस के उप चुनाव प्रभारी अजय राय ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन लूट, हत्या हो रही है। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। पैसा न देने पर गोली मारी जा रही है। इससे हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिला ईओ को धमकी दे जा रही है। आगरा में सांसद कठेरिया ने टोल प्लाजा पर गुंडई की।
 वह पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में कांग्रेस के संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आम बजट में किसान, व्यापारी, नौजवानों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पेट्रोल, डीजल का दाम ढाई रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर महंगाई बढ़ाने का काम किया गया है।

बाेले, जनता काे मिली निराशा
जनता ने जिस उम्मीद से केंद्र में दोबारा मोदी की सरकार बनाई, पहले ही बजट में उसे निराशा मिली है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा से ऊबकर यूपी में जनता ने भाजपा की सरकार बनाई। दो साल में भाजपा सरकार से भी जनता का मोहभंग हो गया है। ऐसे में अब जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि पार्टी सूबे में होने जा रहे उप चुनाव को चुनौती के रूप में ले रही है। प्रतापगढ़ में भी कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जनता की समस्याओं को लेकर ब्लाक, तहसील का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ तो डीएम का घेराव किया जाएगा। जनाधार तैयार करने के लिए पार्टी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।

समस्याएं गिनाईं
उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ का आंवला पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन यहां एक भी प्रंस्सकरण यूनिट नहीं खोली गई। महिला अस्पताल का 100 बेड का अस्पताल आज तक नहीं चालू हो पाया। सीवर लाइन कागजों तक ही सीमित होकर रह गई। सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने में भी भ्रष्टाचार किया गया। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर शमशाद, प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नर¨सह प्रकाश मिश्र, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रशांत शुक्ल, यमुना प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.