आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी और कहां होने वाली हैं गतिविधियां
आप इस खबर को जरूर पढ़िए ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज शुक्रवार को कहां और कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय में कितने बजे होना है
प्रयागराज, जेएनएन। आप इस खबर को जरूर पढ़िए ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज सोमवार को कहां और कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय में कितने बजे होना है साथ ही जानिए कि डाक मनोरंजन क्लब का होली मिलन समारोह प्रधान डाकघर के वॉलीबाल परिसर में शामको कितने बजे होगा। शहर में होने वाली तमाम गतिविधियों की सूचना यहां प्रस्तुत है।
शिक्षक संघ की बैठक
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय में 11 बजे।
जागरूकता कार्यक्रम
- कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन को सिविल लाइंस बस अड्डे पर जागरूकता कार्यक्रम सुबह 11 बजे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय अनशन
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों का अनशन सुबह नौ बजे से।
कोरोना वायरस की जांच
- राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज शांतिपुरम में कोरोना जांच सुबह 10 बजे से।
होली मिलन
- क्षत्रिय सोनार युवक समिति की ओर से क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में होली मिलन समारोह 2 बजे।
- डाक मनोरंजन क्लब का होली मिलन समारोह प्रधान डाकघर के वॉलीबाल परिसर में शाम छह बजे।
शोभायात्रा
- निषादराज की शोभायात्रा श्रृंगेरी मठ दारागंज से शाम छह बजे