आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी और कहां होने वाली हैं गतिविधियां
आप इस खबर को जरूर पढें ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज सोमवार को कहां और कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पार्क बैरहना में निश्शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कितने बजे से होगा
प्रयागराज, जेएनएन। आप इस खबर को जरूर पढें ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज सोमवार को कहां और कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पार्क बैरहना में निश्शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कितने बजे से होगा और आर्य समाज कटरा की ओर से ऋषिबोध सप्ताह में नागवासुकि मंदिर में यज्ञ कितने बजे होना है। शहर में होने वाली तमाम गतिविधियों की सूचना यहां प्रस्तुत है।
हिंदुस्तानी एकेडमी में पुस्तक प्रदर्शनी
हिंदुस्तानी एकेडेमी में सोमवार से 11 मार्च तक पुस्तक प्रदर्शनी लगेगी। इसमें एकेडमी द्वारा प्रकाशित सभी पुस्तकों (पाठ्यक्रम में लगी पुस्तक एवं हिंदुस्तानी त्रैमासिक पत्रिका को छोड़कर) पर बिक्री में 50 फीसद छूट रहेगी। कार्यालय अधीक्षक गोपाल जी पांडेय ने बताया कि प्रदर्शनी दिन में 11 से रात आठ बजे तक खुली रहेगी। यह प्रदर्शनी एकेडमी परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर लगेगी।
महिला दिवस
-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पार्क बैरहना में सुबह 10 बजे निश्शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।
- महिला दिवस पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति की ओर से मलिन बस्ती में गोष्ठी का आयोजन सुबह दस बजे से
- क्षेत्रीय अभिलेखागार एवं संस्कृति विभाग की ओर से नारी उत्थान एवं महिला सशक्तीकरण पर अभिलेख प्रदर्शनी सीएवी इंटर कालेज में सुबह 11 बजे से।
- महिला कृषक सशक्तीकरण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआइसी में दोपहर दो बजे से।
-उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से 'प्रदर्शनकारी कलाओं में महिलाओं का योगदान विषय पर सेमिनार दोपहर 12 बजे।
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तिलक भवन सभागार में स्त्री: संघर्ष और मुक्ति पर व्याख्यान 3:30 बजे।
नागवासुकि मंदिर में यज्ञ
- आर्य समाज कटरा की ओर से ऋषिबोध सप्ताह में दोपहर बाद 3 बजे नागवासुकि मंदिर में यज्ञ।
शोक सभा
-पार्षद के निधन पर शोक सभा नगर निगम सदन हाल में सुबह 10 बजे।
सरस्वती घाट पर बैठक
-अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक सरस्वती घाट पर एक बजे।
छात्राओं के लिए कार्यशाला
- छात्राओं के लिए कार्यशाला जीजीआइसी में एक बजे।