आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी होने वाली हैं गतिविधियां
आप इस खबर को जरूर पढें ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। कोरोना वायरस के संक्रमण की कहां पर ओर कितने बजे से होगी।
प्रयागराज, जेएनएन। आप इस खबर को जरूर पढें ताकि आपको यह पता चल सके कि शहर में आज मंगलवार गणतंत्र दिवस पर कहां पर कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। गणतंत्र दिवस पर शहर में कहां पर कितने बजे झंडारोहरण और सांस्कृतिक आयोजन होगा। शहर में होने वाली तमाम गतिविधियों की सूचना यहां प्रस्तुत है।
गणतंत्र दिवस पर कब कहां क्या होगा
- 8:30 बजे से सभी सरकारी कार्यालयों पर झंडारोहण होगा।
- 8:40 बजे कलेक्ट्रेट और तहसील में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मानित किए जाएंगे
- 9:00 बजे स्कूलों में छात्र-छात्रा प्रभात फेरी निकालेंगे।
- 10 बजे सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता।
- 10 बजे सभी गांवों में सफाई अभियान
- 10:15 बजे एनसीसी कैडेट का रूट मार्च चैथम लाइंस स्थित 15वीं बटालियन में
- 10:30 बजे विकास भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
- 11:30 बजे डफरिन अस्पताल, कुष्ठ आश्रम, राजकीय बाल गृह खुल्दाबाद में फल व मिष्ठान वितरण प्रयाग व्यापार मंडल एवं श्री गुरु सिंह सभा की ओर से
- 12 बजे शहर भर में सफाई अभियान
- 12:30 बजे खादी ग्रामोद्योग की ओर से माघ मेेले में गांधी दर्शन विचार गोष्ठी एवं चरखा से सूत कातने की प्रदर्शनी।
- शाम 6 बजे एनसीजेडसीसी और सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
संस्थाओं में गणतंत्र दिवस समारोह
-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा दोपहर 12:30 बजे ध्वजारोहण होटल यश पदम में।
- ठा. हर नारायण सिंह डिग्री कालेज में साढ़े दस बजे आयोजन व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।
- वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से लाल बहादुर तपोवन पार्क में आयोजन साढ़े दस बजे से
- अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति की ओर से सिविल लाइन लोको कालोनी बंगला नं एक परिसर में आयोजन साढ़े दस बजे से
- गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हीरा वाटिका परिसर सिविल लाइन में समारोह साढ़े दस बजे
- भारत स्वाभिमान की ओर से प्रांतीय कार्यालय में आयोजन साढ़े दस बजे से
- मानव एकता संघ की ओर से अतर सुइया संस्थान में समारोह ग्यारह बजे से
- वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से शास्त्री तपोवन पार्क में समारोह साढ़े दस बजे से ।
अभियान
-डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत बहादुरगंज में दोपहर में एक बजे।
प्रतियोगिता
- काटजू इंटर कालेज मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह दस बजे से
- विष्णु भगवान मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता दोपहर बारह बजे से