जानिए प्रयागराज शहर में आज होनी हैं कौन-कौन सी गतिविधियां, Prayagraj news
शहर और ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन तमाम तरह की गतिविधियां होती हैं। कुछ गतिविधियां सरकारी होती हैं तो कुछ गैर सरकारी संस्थाओं के क्रियाकलाप होते हैं। शैक्षिक और राजनैतिक आंदोलन सेमिनार परिचर्चा और बैठक समेत अन्य आयोजन होते हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। शहर और ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन तमाम तरह की गतिविधियां होती हैं। कुछ गतिविधियां सरकारी होती हैं तो कुछ गैर सरकारी संस्थाओं के क्रियाकलाप होते हैं। शैक्षिक और राजनैतिक आंदोलन, सेमिनार, परिचर्चा और बैठक समेत अन्य आयोजन होते हैं। गुरूवार को होने वाली प्रमुख गतिविधियों की सूचना प्रस्तुत है।
अनशन
इविवि में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रसंघ भवन पर छात्रों का पूर्णकालिक अनशन सुबह 10 बजे से। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाल करने की मांग कर रहे छात्र नेता लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता
ट्रिपलआइटी और एमएनएनआइटी में जागरुकता सतर्कता सप्ताह पर प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से। इसके तहत प्रोफेसर और कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे हैं।
सम्मान समारोह
इविवि के संघटक आर्य कन्या पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से। इस कार्यक्रम में शिक्षिकाओं के साथ ही छात्राओं को भी भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
प्रशिक्षण
- भाजपा कार्यकर्ताओं के राजरूपपुर मंडल का प्रशिक्षण शिविर दस बजे सहदेव धर्मशाला कालिंदीपुरम में आयोजित होगा। इलाके के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होेने की संभावना है।
आयोजन
- नवनियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग डायट में 9 बजे से होगी। इसमें जुट रहे नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा।
बैठक
- अटेवा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक सरस्वती घाट पर एक बजे होगी।
गंगा आरती
- गंगा सेवा अभियानम् की ओर से रसूलाबाद घाट पर गंगा आरती शाम छह बजे। नियमित तौर पर होने वाली गंगा आरती में आसपास के सैकड़ों लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं।