Move to Jagran APP

पुलिस ने रोका रास्ता तो किन्नर अखाड़े ने नहीं किया अमरत्व स्नान

किन्‍नर अखाड़ा के वाहनों को पुलिस ने संगम तक नहीं जाने दिया। कुपित होकर किन्‍नर संन्‍यासियों ने अमरत्‍व स्‍नान नहीं किया। पुलिस अधिकारी व किन्नर संन्यासियों के बीच नोकझोंक हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 07:34 PM (IST)
पुलिस ने रोका रास्ता तो किन्नर अखाड़े ने नहीं किया अमरत्व स्नान
पुलिस ने रोका रास्ता तो किन्नर अखाड़े ने नहीं किया अमरत्व स्नान

प्रयागराज : कुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर किन्नर अखाड़े को अमरत्व स्नान की अनुमति नहीं मिली। इससे कुपित होकर अखाड़े के संत-महात्माओं ने स्नान नहीं किया। वाहनों को संगम तक ले जाने पर अड़े अखाड़े के संन्यासियों की पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं मानी।

prime article banner

वाहनों के काफिले के साथ किन्नर अखाड़े के संत स्नान को जा रहे थे

महाशिवरात्रि पर सोमवार को किन्नर अखाड़े का अमरत्व स्नान होना था। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी सहयोगियों संग वाहनों के काफिले के साथ संगम नोज के लिए रवाना हुए। वह लोग संगम लोवर मार्ग से त्रिवेणी मार्ग पहुंचकर संगम जाने के लिए पांटून पुल पार करना चाहते थे लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी बात को लेकर वाद विवाद बढ़ गया। सूचना पर कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद व डीआइजी केपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अनुमति न होने के कारण किन्नर अखाड़े के संत-महात्माओं को संगम की तरफ नहीं जाने दिया गया।

पुलिस ने वाहनों की चाबी निकाली

पुलिस ने कई वाहनों की चाबी निकाल ली। पुलिस का कहना था कि जब संगम नोज की तरफ जाने के लिए अनुमति नहीं है तो उस ओर नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस की सख्ती के बाद अखाड़े के संत-महात्मा बिना स्नान के वापस लौट गए।

महामंडलेश्वर ने अखाड़े के लोगों के साथ मारपीट का लगाया आरोप

महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने पुलिस अफसरों की मौजूदगी में अखाड़े के सदस्यों व शिष्यों से मारपीट का आरोप लगाया। कहा कि यह शर्मनाक है। सिर्फ वीआइपी लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस व मेला प्रशासन किन्नर अखाड़े को संगम स्नान जाने से रोक रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीजी से बात हुई है। उन्होंने 24 घंटे का समय दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.