Move to Jagran APP

कीडगंज व्यापार मंडल का गठन, अमित अध्यक्ष व विजय बने महामंत्री

कीडगंज व्यापार मंडल का गठन कर लिया गया है। अमित अध्यक्ष व विजय महामंत्री बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:18 PM (IST)
कीडगंज व्यापार मंडल का गठन, अमित अध्यक्ष व विजय बने महामंत्री
कीडगंज व्यापार मंडल का गठन, अमित अध्यक्ष व विजय बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज के तत्वावधान में रविवार को कीडगंज व्यापार मंडल का विधिवत गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर व्यापारी नेता अमित केसरवानी और महामंत्री पद पर विजय केसरवानी चुने गए।

loksabha election banner

सनी जायसवाल, प्रकाश केसरवानी, दिनेश वर्मा उपाध्यक्ष, राजाबाबू, अमित केसरवानी, शिव केसरवानी, राजू गुप्ता, अंकित जावेद, डा. समीर मिश्रा, सुभाष जायसवाल और रमेश केसरवानी सचिव, दिनेश जायसवाल संगठन मंत्री, विजय जायसवाल कोषाध्यक्ष, सौरभ शर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए। सुभाष जायसवाल, अशोक चौरसिया और नंदन केसरवानी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होने पर धन्यवाद दिया गया। वहीं, सौरभ केसरवानी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का नगर संगठन मंत्री बनाया गया। नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, नमन जोत सिंह, अनूप वर्मा आदि शामिल रहे। उत्पीड़न से व्यापारियों में आक्रोश

जासं,प्रयागराज: उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति की बैठक रविवार को विजय पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करे। दीपावली, रक्षाबंधन, होली पर्वो पर विभाग को मिठाइयों एवं खाद्य सामग्रियों के सैंपल की याद आती है। उनका कहना है कि जब जनता शिकायत करे, तब सैंपल लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रदेश मंत्री अतुल खन्ना, जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, चंद्र प्रकाश कौशल, आरती केसरवानी, अवधेश नारायण वर्मा, विजय जायसवाल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.