Move to Jagran APP

अशोक सिंहल के आवास जाकर डिप्‍टी सीएम केशव ने ताजा की मंदिर आंदोलन की यादें Prayagraj News

प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। महावीर भवन परिसर में इन देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा अशोक सिंहल ने कराई थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 07:47 AM (IST)
अशोक सिंहल के आवास जाकर डिप्‍टी सीएम केशव ने ताजा की मंदिर आंदोलन की यादें Prayagraj News
अशोक सिंहल के आवास जाकर डिप्‍टी सीएम केशव ने ताजा की मंदिर आंदोलन की यादें Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या मामले में सुप्रीम फैसले के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को पहली बार प्रयागराज पहुंचे। उन्‍होंने राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा कीं। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल के टैगोर टाउन में हाशिमपुर मार्ग स्थित आवास महावीर भवन पहुंचे।

loksabha election banner

अशोक सिंहल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

महावीर भवन में श्रीराम-जानकी के साथ ही लक्ष्मण और हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। महावीर भवन परिसर में इन देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा अशोक सिंहल ने कराई थी। तब केशव प्रसाद भी सिंहल के साथ राम मंदिर आंदोलन में शामिल होते थे। महावीर भवन परिसर में ही स्थित धौम्य आश्रम में सिंहल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केसर भवन भी पहुंचे डिप्‍टी सीएम

डिप्टी सीएम पन्नालाल मार्ग स्थित विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन पहुंचे। वहां भी अशोक सिंहल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सिंहल और गुरजन सिंह के चित्र के पास गए। उस चित्र को बड़ा करवाने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने 17 नवंबर को आयोजित होने वाले सिंहल जयंती समारोह को लेकर विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कार्यालय प्रमुख सुनील कुमार, विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक के साथ बैठक भी की। डिप्टी सीएम ने समारोह में आने का आश्वासन भी दिया।

विहिप कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की

वह कीडगंज स्थित विहिप के पुराने कार्यालय पर भी गए। मंदिर आंदोलन के दौरान केशव मौर्य का उसी कार्यालय में प्रवास होता था। अब वहां वनवासी कल्याण आश्रम का संचालन होता है। डिप्टी सीएम ने वहां नए भवन के निर्माण के लिए संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। डिप्टी सीएम मंगलवार रात अल्कापुरी कालोनी स्थित अपने आवास में रुके। बुधवार को वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

डिप्‍टी सीएम का हुआ भव्‍य स्‍वागत

इसके पूर्व मंगलवार दोपहर प्लेन से वह बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे तो पार्टीजनों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व विधायक दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, भाजपा नेता सुबोध सिंह, विहिप नेता अश्वनी मिश्रा, उदय प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, आनंद सिंह उर्फ बच्चा भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.