Move to Jagran APP

Kaushambi Panchayat Chunav Result 2021: पंचायत चुनाव के आने लगे परिणाम, किस ग्राम पंचायत में कौन जीता, पढ़े खबर

Kaushambi Gram Kshetra And Zila Panchayat Chunav Result 2021 मतगणना के लिए दो पॉली में गणना व सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। 1720 कर्मी मतगणना का कार्य संपन्न करेंगे। गणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसके मद्देनजर सभी टेबलों में सीसीटीवी लगाया गया है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 09:29 PM (IST)
Kaushambi Panchayat Chunav Result 2021: पंचायत चुनाव के आने लगे परिणाम, किस ग्राम पंचायत में कौन जीता, पढ़े खबर
कौशांबी जिले मं पंचायत चुनाव में वोटों की गणना के लिए 172 टेबल लगाई गई है।

कौशांबी, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पड़ने वाले वोटों की गणना यूपी के कौशांबी जिले में ओसा मंडी व विकास खंडों क्षेत्र के कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल में कराई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य पद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पड़ी वोटों की गणना के लिए 172 टेबल लगाई गई है।

loksabha election banner

प्रधान पद पर अब तक घोषित परिणाम

ब्‍लॉक                   ग्राम पंचायत                  विजेता                     उपविजेता

सरसावा                मुबारकपुर                धर्मेंद्र सिंह (274)             लवकुश (139)

चायल                  चलौली                     मैदान सिंह (279)              संजय कुमार (262) 

मंझनपुर             अम्बावापूरब                कमलेश मौर्य (355)         अजय त्रिपाठी (223)

नेवादा               सेंवढ़ा गांव                     निर्मला देवी (294)           सावित्री देवी (291)

नेवादा              बरेठी                           कमलेश कुमार (285)       राजेश कुमार (210)

कड़ा         चक सैदयपुर राजे मानिकपुर     माया देवी (331)                 सुखलाल (242)

कौशांबी     अर्का फतेहपुर                        अभिमन्‍यु विश्‍वकर्मा (374)     शिवाकांत

सरसावा     बरौला                                 प्रेमा देवी (210)                श्याम सखी (197)

कड़ा        गरई                                     संंतलाल (573)               शीला देवीनिवर्तमान प्रधान(272)  

कड़ा        तरसौरा                                   बलराम सिंह (375)            कविता पटेल (337)

 मैदान सिंह को मिले इतने वोट

विकास खंड चायल के चलौली गांव में मैदान सिंह 17 वोट से प्रधान पद पर विजयी हुए। उन्‍हें 289 मत मिले। वहीं 272 वोट पाकर संजय कुमार दूसरे स्‍थान पर रहे।

विकास खंड कौशांबी के महिला ग्राप पंचायत में प्रधान पद पर परिणाम

कौशांबी जनपद में विकास खंड कौशांबी के महिला ग्राम पंचायत में प्रधान पद का परिणाम आ चुका है। यहां अमिता द्विवेदी विजयी घोषित हुई हैं। इस ग्राम सभा में कुल 642 मत हैं। इसमें से अमिता को 568 वोट मिले। उन्‍होंने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवमूरत दिवेदी को हराया। उन्‍हें कुल 74 मत मिले। इन्हें भाजपा से समर्थन मिला है।

कौशांबी में मतगणना स्‍थल पर जुटी भीड़, पुलिस ने डंडा फटकारकर भगाया

मतगणना स्‍थल पर मतगणना शुरू होने के साथ ही भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी भी फटकारी। इस दौरान कौशांबी पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रत्‍याशियों के समर्थकों की नजर टिकी है।

मतगणना स्‍थल पर अधिकारियों की आवाजाही

मतगणना में किसी प्रकार का व्‍यवधान न आए, इसके लिए कौशांबी प्रशासन और पुलिस सक्रिय है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतगणना स्‍थलों का दौरा कर रहे हैं। वे मातहतों को दिशा-निर्देश देने के साथ ही लोगों से शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। सिराथू के बीडीओ मतगणना स्‍थल पर पहुंचे और माइक पर लोगों से अपील किया कि जिन्‍हें परमीशन है केवल वही मतगणना स्‍थल पर रहें।

चायल ब्‍लाक के छह टेबलों पर पहले चक्र की गिनती खत्‍म

सुबह 10 बजे तक चायल ब्लाक के छह टेबलों पर पहले चक्र की गिनती खत्म हो गई। इसके बाद दूसरा चक्र की गिनती शुरू हुई।

1720 कर्मी लगे हैं मतगणना में

मतगणना के लिए दो पॉली में गणना व सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। 1720 कर्मी मतगणना का कार्य संपन्न करेंगे। गणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसके मद्देनजर सभी टेबलों में सीसीटीवी लगाया गया है। गणना के दौरान कोविड नियमों का पालन कराया जा रहा है। मूरतगंज ब्लाक के विश्वनाथ प्रसाद डिग्री कॉलेज में नौ बजे गिनती शुरू हो सकी। इसी तरह ितल्हापुर मोड़ के केंद्र पर भी देर तक गिनती शुरू नहीं हो सकी।

कौशांबी में इन स्‍थानों पर होगी मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक 29 अप्रैल को जनपद के 1737 पोलिंग बूथों पर 11,108 प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया है। इसमें 451 प्रधान के पद है। प्रधान पद के लिए कुल 4,303 उम्मीदवार, 654 बीडीसी सदस्य पद के लिए 3,346 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटों के लिए 514 उम्मीदवारों व 2945 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार शामिल हैं। मतपेटिका में बंद मतों की गणना सुबह शुरू हो चुकी है। चुनाव कार्मिक अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मतों की गणना का कार्य रविवार की सुबह शुरू हो सकी है। तैयार किए गए चार्ट के मुताबिक सोमवार की भोर चार बजे से पूरी मतों की गणना समाप्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.