Move to Jagran APP

अगर आपको चंद्रयान-2 को देखना है तो यहां जरूर आइए Prayagraj News

प्रयागराज की दुर्गा पूजा में एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल व देवी मूर्ति लोगों को प्रभावित करती हैं। इसी क्रम में कटरा दुर्गा पूजा पंडाल को चंद्रयान-2 की थीम पर सजाया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 06:58 PM (IST)
अगर आपको चंद्रयान-2 को देखना है तो यहां जरूर आइए Prayagraj News
अगर आपको चंद्रयान-2 को देखना है तो यहां जरूर आइए Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। चंद्रयान-टू, भले ही अंतिम समय में चांद पर सफलतापूर्वक उतर पाने में कामयाब नहीं हो सका लेकिन... यहां पहुंचने पर आपको यही अहसास होगा कि इसका लैंडर चांद की सतह पर उतर गया है। हैरान हो गए न...जी हां यह सब संभव कर दिखाया है दुर्गा पूजा पंडाल सजाने वाले कलाकारों ने। इस बार चंद्रयान-टू की थीम पर पंडाल का नगर की एक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से निर्माण कराया गया है। ऐसा करने का मंशा प्रयागराज के लोगों को वहां जाने पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि पर गर्व हो सके। इस बार यह आकर्षक पंडाल नजर आएगा आलू मंडी दुर्गा पूजा समिति कटरा के पंडाल में।

loksabha election banner

संसद, आनंद भवन, कुतुब मीनार, मीनाक्षी मंदिर की थीम पर बन चुका है पंडाल 

आलू मंडी दुर्गा पूजा समिति कटरा अपनी स्थापना से लेकर अब तक थीम आधारित पंडाल बनाने के लिए मशहूर है। स्थापना 1991 में हुई थी और जब समिति ने 2015 में अपना 25वां साल मनाया तो संसद भवन की थीम देकर कटरा ही नहीं बल्कि शहर के अन्य क्षेत्र के लोगों को भी चौंका दिया। इसके बाद कुतुब मीनार, दक्षिण भारत का मीनाक्षी मंदिर भी पंडाल के माध्यम से लोगों को दिखाया। शुरुआत में कम लागत में पूजा पंडाल सजाया जाता था लेकिन, अब इसे आधुनिक स्वरूप देने के लिए भारी भरकम बजट भी खर्च किया जाने लगा है। आलू मंडी दुर्गा पूजा समिति पुराना कटरा राष्ट्रीय स्तर के स्थानों या मुद्दों को थीम बनाए जाने के लिए कटरा क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखती है।

क्या कहते हैं बारवारी कमेटी के पदाधिकारी

कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल कहते हैं कि समिति दुर्गोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी शिद्धत से जुटती है। यह हमारी मेहनत और जनता के स्नेह का नतीजा ही है कि हमारी दुर्गा पूजा कटरा क्षेत्र में नंबर वन मानी जाती है। वहीं उपाध्यक्ष हर प्रकाश ने कहा कि पूजा पंडाल में आने वाले लोगों को सुविधाजनक ढंग से दर्शन कराने के लिए समिति ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के उपाय भी किए गए हैं।महामंत्री संदीप तिवारी का कहना है कि देवी मइया की कृपा है। हर साल समिति श्रद्धालुओं का दिल जीतने में कामयाब होती है। इस बार भी कोशिश है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें। कोषाध्यक्ष कन्हैयाजी जायसवाल ने बताया कि पूजा पंडाल सजाने में इस बार मौसम की विपरीत चाल से कुछ दिक्कतें हुईं लेकिन, समिति व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने में पूरी तरह से तैयार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.