83वीं जन्मतिथि पर याद किए गए कल्याण कुमार घोष
इंडियन प्रेस के निदेशक रंगकर्मी समाजसेवी व शिक्षाविद् रहे स्व. कल्याण कुमार घोष की
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : इंडियन प्रेस के निदेशक, रंगकर्मी, समाजसेवी व शिक्षाविद् रहे स्व. कल्याण कुमार घोष को भावपूर्ण नमन करने के लिए हर वर्ग के लोग जुटे। मौका था स्व. कल्याण की 83वीं जन्मतिथि का। बीते 23 अक्टूबर को दिवंगत हुए कल्याण कुमार की स्मृति में शुक्रवार की शाम जगत तारन स्कूल के रवींद्रालय प्रेक्षागृह में श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने स्व. कल्याण कुमार घोष के व्यक्तित्व की सराहना की।
सभा के दौरान स्व. कल्याण के जीवन के खास लम्हों पर आधारित रिकार्डिग एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई। इसमें उनके बचपन के पल से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक जो-जो किया उसे दिखाया गया। अलोक बनर्जी ने कहा कि कल्याण का व्यक्तित्व अद्भुत था। हर क्षेत्र में उन्होंने खुद को श्रेष्ठ साबित किया। डॉ. असीम मुखर्जी, मनोज बनर्जी ने कहा कि कल्याण कुमार जैसे लोग सदियों में एक बार आते हैं। शंकर चटर्जी ने कहा कि कल्याण कुमार समाज को शिक्षित करने के लिए जितना समर्पित थे रंगमंच से भी उनका उतना ही जुड़ाव था। इंडियन प्रेस के जरिए प्रयागराज की साहित्यिक व सांस्कृतिक रचनाओं को संरक्षित किया। वहीं, बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने बांग्ला संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में अतुलनीय योगदान दिया।
स्व. कल्याण के बेटे अरिदम घोष ने पिता से जुड़ी विविध स्मृतियां साझा की। संचालन समीर भट्टाचार्या ने की। कार्यक्रम में मनोज बनर्जी, अरुण चट्टोपाध्याय, अनिल रंजन भौमिक, अंजन चटर्जी, संजीव चंदा, अमल डे, उत्तम बनर्जी, अर्नबी बनर्जी ने विचार व्यक्त किए।