Move to Jagran APP

स्वच्छता सर्वेक्षण में ज्वाला देवी सिविल लाइंस प्रथम

नगर निगम की ओर से स्कूलों में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसमें पहला पुरस्कार ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस को दिया गया। नगर निगम के जोनल अधिकारी रवींद्र सिंह व उनकी टीम ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 07:03 PM (IST)
स्वच्छता सर्वेक्षण में ज्वाला देवी सिविल लाइंस प्रथम
स्वच्छता सर्वेक्षण में ज्वाला देवी सिविल लाइंस प्रथम

जासं, प्रयागराज : नगर निगम की ओर से स्कूलों में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसमें पहला पुरस्कार ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस को दिया गया। नगर निगम के जोनल अधिकारी रवींद्र सिंह व उनकी टीम ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय खेल प्रमुख जगदीश सिंह भी मौजूद रहे। जोनल अधिकारी ने बताया कि यह सर्वेक्षण जारी रहेगा। पहले चरण में प्रथम स्थान पाने वालों को ही चुना गया है। दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वालों का चयन बाद में किया जाएगा। एयू- द संगम ऑफ थाट्स का विमोचन

loksabha election banner

जासं, प्रयागराज : ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने शनिवार को एयू-द संगम ऑफ थाट्स पुस्तक का विमोचन किया। इसके संकलन कर्ता ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के साहित्य समूह पोएट्री सोसाइटी आइएसपीजी के संस्थापक चित्रांश श्रीवास्तव व नीरज वर्मा हैं। सोसाइटी के हिदी एडिटर अनुभव कुशवाहा भी इस मौके पर मौजूद रहे। छात्रों ने कोरोना को लेकर किया जागरूक, सेमिनार

जासं, प्रयागराज : महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही कोरोना को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया। महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज में 23 नवंबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। शनिवार को इसका समापन हो गया। टीएसआइ पवन कुमार पांडेय ने सड़क सुरक्षा संबंधी टिप्स व कोरोना संक्रमण के प्रसार से बचने की भी जानकारी दी। वहीं महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया जिसमें अतिथियों ने कहा कि नियमों का पालन करके न केवल हम दुर्घटनाओं से बचते हैं बल्कि राष्ट्रहित में सभ्य नागरिक का फर्ज भी निभाते हैं। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से बीबी सिंह मेमोरियल सामुदायिक विकास संस्थान की ओर आयोजित कार्यक्रम में दुर्घटनाओं से बचने के गुर बताए गए। उप यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्य अंजना सिहं, नीरज सिंह, अमरेंद्र सिंह, निकिता भारद्वाज सहित छात्राएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.