कार्यवाहक न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने ली इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ
कार्यवाहक न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्य न्यायाधीश के न्यायकक्ष में शपथ दिलाई।
By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 12:38 PM (IST)
प्रयागराज (जेएन एन)। कार्यवाहक न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। बुधवार सुबह 9:30 बजे राज्यपाल राम नाईक ने मुख्य न्यायाधीश के न्यायकक्ष में शपथ दिलाई। न्यायकक्ष जजों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भरा होने पर सीसीटीवी से परिसर में भी लाइव प्रसारण किया गया।
न्यायमूर्ति माथुर ने शुरुआत में राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालत की और बाद में उन्हें न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया। उनका तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय कर दिया गया। यहां उन्होंने 21 नवम्बर, 2017 को शपथ ग्रहण किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें