SSC JE Exam: जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2019 में 887 पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने जारी की सूची
SSC JE Exam कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 के संभावित पदों की संख्या घोषित कर दी है। अलग-अलग वर्गों में 887 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे अधिक पद बार्डर रोड आर्गनाइजेशन सिविल में है।
प्रयागराज, जेएनएन। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जेई यानी जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2019 के संभावित पदों की संख्या घोषित कर दी है। अलग-अलग वर्गों में 887 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे अधिक पद बार्डर रोड आर्गनाइजेशन सिविल में है। इस भर्ती में एससी के 130 पद, एसटी के 64 पद, ओबीसी के 241 पद, सामान्य के 365 पद सहित आदि वर्गों में भर्ती की जाएगी।
जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2019 पेपर-1 की परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों में 27 से 30 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। लेकिन, विधानसभा चुनाव चलने के कारण बिहार प्रांत के अभ्यर्थी यह परीक्षा 11 दिसंबर को देंगे। एसएससी ने हर क्षेत्रों में पदों की संख्या का निर्धारण किया है। इसके तहत बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (सिर्फ पुरुष वर्ग) में इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल के 80 व सिविल में 417 पद हैं।
सेंट्रल वाटर कमीशन में मैकेनिकल में चार व सिविल में 50 पदों पर भर्ती होगी। सीपीडब्ल्यूडी सेंट्रल पब्लिक वक्र्स डिपार्टमेंट में इलेक्ट्रिक में 52 व सिविल में 273 पदों पर भर्ती होगी। जबकि रक्षा विभाग में इलेक्ट्रिक में तीन व मैकेनिकल में पांच पद हैं। वहीं नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गनाइजेशन सिविल में तीन पदों की भर्ती की जाएगी।