विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिकायतकर्ता को गाली देने पर थानाध्‍यक्ष निलंबित, ऑडियो हुआ था वायरल Prayagraj News

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 27 May 2020 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 08:11 PM (IST)

थानाध्‍यक्ष ने शिकायत को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के बजाय उल्‍टा शिकायत कर्ता पर ही भडक गए। थानाध्‍यक्ष ने शिकायत कर्ता को फोन पर भददी भददी गालियां देने लगे।

शिकायतकर्ता को गाली देने पर थानाध्‍यक्ष निलंबित, ऑडियो हुआ था वायरल Prayagraj News
शिकायतकर्ता को गाली देने पर थानाध्‍यक्ष निलंबित, ऑडियो हुआ था वायरल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पडोसी जनपद प्रतापगढ़ में अपराध पर पुलिस का अंकुश भले ही न हो, पर पीडि़त के लिए उसके पास अपशब्द की भरमार है। कुछ इसी तरह का मामला जेठवारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद यादव का सामने आया है। मदद की गुहार लगाने थानेदार ने शिकायतकर्ता पर गालियों की बौछार कर दी। थानेदार का ऑडियो वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले को तूल पकड़ता देख एसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच एएसपी को दी गई है।

ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई

जेठवारा के विकास पांडेय ने बुधवार को एसओ जेठवारा विनोद यादव को फोन किया और बताया कि उनकी बहन को उनका जीजा मार रहा है। इस पर इंस्पेक्टर आपा खो बैठे। उन्होंने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इसी के साथ वे पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा भला कहने लगे। दोपहर बाद इंस्पेक्टर का यह ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियों में इंस्पेक्टर द्वारा जिस तरह से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया  उससे जिले में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैलने लगा। मामले को बढ़ता देख एसपी अभिषेक सिंह ने इंस्पेक्टर विनोद यादव को पहले लाइन हाजिर किया और करीब एक घंटे बाद निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई को राजनेताओं व संगठनों ने नाकाफी बताते हुए और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर जेठवारा के कृत्य पर लोगों में रोष है।

जांच रिपोर्ट आने पर होगी उचित कार्रवाई

 एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो की पुष्टि कराकर इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एएसपी को दी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद जो उचित होगा वह भी किया जाएगा।

 

नए इंस्‍पेक्‍टर की तैनाती

शिकायतकर्ता को गाली देने का ऑडियो वायरल होने पर जेठवारा थाना प्रभारी विनोद यादव को निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह इंस्‍पेक्‍टर मृत्युंजय मिश्र को जेठवारा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।