Move to Jagran APP

Lockdown का सदुपयाेग कर रहीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रियंका, अंग्रेजी का बढ़ा रहीं ज्ञान Prayagraj News

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जब मलेशिया गईं तो उन्हें भाषा की समस्या हुई। अंग्रेजी कमजोर होने के कारण उनको कई दिक्कतें झेलनी पड़ी। बातचीत में काफी परेशानी हो रही थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 07:50 AM (IST)
Lockdown का सदुपयाेग कर रहीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रियंका, अंग्रेजी का बढ़ा रहीं ज्ञान Prayagraj News
Lockdown का सदुपयाेग कर रहीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रियंका, अंग्रेजी का बढ़ा रहीं ज्ञान Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। इन दिनाें पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। ऐसे में कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मादी ने लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में इस समय का लोग अलग-अलग तरीके से समय का उपयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में हॉकी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका सोनकर भी अपनी अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को बढ़ाने में जुटी हुई हैं।

loksabha election banner

भारतीय जूनियर हॉकी टीम में प्रियंका रही हैं शामिल

कर्बला में रहने वाली प्रियंका सोनकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2017 में मलेशिया में हुई जूनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम से खेला था।

मलेशिया में अंग्रेजी भाषा कमजोर होने की वजह हुई थी दिक्‍कत

प्रियंका सोनकर जब मलेशिया गईं तो उन्हें भाषा की समस्या हुई। अंग्रेजी कमजोर होने के कारण उनको कई दिक्कतें झेलनी पड़ी। बातचीत में काफी परेशानी हो रही थी।

लॉकडाउन में समय का सदुपयोग

ऐसे में प्रियंका अब खाली समय में अंग्रेजी सीख रही हैं। अंग्रेजी बोलना सीखने के बाद उन्‍हें बाहर जाने पर बातचीत करने में दिक्‍कत का सामना नहीं करना पडेगा। वर्तमान में  प्रियंका पंजाब यूनिवर्सिटी से बीपीएड की पढ़ाई कर रही प्रियंका अपने करियर में तीन सीनियर नेशनल और चार जूनियर नेशनल के अलावा एक बार जूनियर इंटर नेशनल हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्‍तान इनकी आदर्श हैं

भारतीय ओलंपियन और वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी की कप्तान रानी रामपाल को अपना आदर्श मानने वाली प्रियंका हॉकी के मैदान पर राइट हाफ की पोजीशन पर खेलती हैं। पिछले चार वर्ष से उन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में भी पटियाला की ओर से प्रतिनिधित्व किया है और पिछले वर्ष भुवनेश्वर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में अपनी टीम को विजेता भी बनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.