विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indira Gandhi Jayanti 2022: प्रयागराज के ऐतिहासिक आनंद भवन में जुटे कांग्रेसी, इंदिरा को श्रद्धांजलि दी

By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 19 Nov 2022 03:55 PM (IST)

Indira Gandhi Jayanti 2022 आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि पंडित जवाहर ...और पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जन्मतिथि पर नमन करने कांग्रेस नेतागण आनंद भवन पहुंचे।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जन्मतिथि पर नमन करने कांग्रेस नेतागण आनंद भवन पहुंचे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जन्मतिथि आज शनिवार 19 नवंबर को मनाई जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रयागराज के ऐतिहासिक आनंद भवन स्थित इंदिरा गांधी के पैतृक निवास पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने इंदिरा गांधी के विचारों को आत्मसात किया।

इंदिरा गांधी के योगदान को देश सदैव याद करेगा : कांग्रेस के प्रयागराज जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर दुनिया में अलग पहचान बनाई। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के आधुनिक भारत के सपने को पूरा करने के लिए इंदिरा गांधी ने श्‍वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, प्रिवियर्स समाप्त करने सहित कई बड़े काम किए। 1971 में दुनिया में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र की पहचान दिलाई।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित : कांग्रेस जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को मुक्त कराकर दुनिया के भूगोल को बदल दिया। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद कांग्रेसियों ने कैंट चौराहे स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जन्मतिथि मनाई। इस दौरान प्रदीप मिश्रा, संजय तिवारी, हसीब अहमद, शेखर बहुगुणा, राकेश पटेल, विवेक पाण्डेय, मनोज पासी, गौरव पाण्डेय, शादाब अहमद, दिनेश सोनी, रघुनाथ द्विवेदी, उदय यादव, मो०हसीन, शकील अहमद, विजय यादव, दीपचंद्र शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।