Indian Railways : यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ा दिए हैं स्पेशल ट्रेनों के फेरे, प्रयागराज के यात्री ट्रेनों की जानें जानकारी
Indian Railways 04131 प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट एक से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को प्रयागराज से शाम 0400 बजे चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल टूंडला बुलंदशहर हापुड़ मेरठ सिटी व सहारनपुर होते हुए दोपहर 1235 बजे उधमपुर पहुंचेगी।
प्रयागराज, जेएनएन। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसका लाभ प्रयारगाज के यात्रियों को भी मिलेगा। 04113 प्रयागराज-देहरादून विशेष गाड़ी 11 से 30 दिसंबर तक अब प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी। यह गाड़ी प्रयागराज से रात 09:00 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल, मुरादाबाद होते हुए दोपहर 01:10 बजे देहरादून पहुंचेगी। 04114 देहरादून-प्रयागराज विशेष गाड़ी 12 से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को देहरादून से दोपहर 02:30 बजे चलेगी। सुबह 07:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
04131 प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट एक से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को प्रयागराज से शाम 04:00 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल, टूंडला, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी व सहारनपुर होते हुए दोपहर 12:35 बजे उधमपुर पहुंचेगी। 04132 उधमपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट दो से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को उधमपुर से दोपहर 03:40 बजे रवाना होगी। सहारनपुर, मेरठ सिटी, हापुड़, बुलंदशहर, टूंडला व कानपुर सेंट्रल होते हुए दोपहर 01:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
04133 प्रयागराज-यशवंतपुर सुपरफास्ट छह दिसंबर से तीन जनवरी तक प्रत्येक रविवार को प्रयागराज जंक्शन से रात 11:30 बजे प्रयागराज से चलेगी। यह गाड़ी मंगलवार शाम 06:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। 04134 यशवंतपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट नौ दिसंबर से छह जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से सुबह 07:10 बजे से चलेगी। रात शुक्रवार रात 10:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।