Move to Jagran APP

हिमालय की ठंड हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वहां की हवाओं ने मैदानों पर ठंड बढ़ा दी है। पछुआ हवाओं में तेजी के बाद शीतलहरी शुरू हो जाएगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 01:08 PM (IST)
हिमालय की ठंड हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का
हिमालय की ठंड हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का

प्रयागराज : जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी का असर अब यहां भी पडऩा शुरू हो गया है। हिमालय से आईं ठंडी हवाओं से मौसम अचानक बदला है। मंगलवार को सुबह देर तक वातावरण में कुहासा छाया रहा। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन असरहीन ही साबित हुई। वहीं सोमवार को सुबह कुहासा छाया था और दिनभर बादलों का आसमान में डेरा रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली भी तो ठंड हवाओं के आगे वह बेबस नजर आई।

loksabha election banner

 मौसम विभाग के अनुसार अगर पछुआ ने रफ्तार पकड़ी तो अगले एक दो दिनों में शीतलहरी का असर दिख सकता है। रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई जबकि दिन के तापमान में भी काफी कमी आई है। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री तो न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि तापमान में गिरावट इसी तरह जारी रही तो जल्द ही शीतलहर बढ़ जाएगी।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञानी एसएस ओझा का कहना है कि पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के बाद वहां से उठी ठंडी हवाएं गंगा के मैदानी क्षेत्र में आ पहुंची। शहर में तो ठंडी हवाओं की रफ्तार 15 से 16 किमी प्रति घंटे रही जबकि मैदानी इलाकों में यह 25-26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अभी ये हवाएं और तेज चलेंगी। इनके तेज होने से शीतलहर के साथ गलन बढ़ेगी और फिर मौसम तेजी से बदलेगा।

सोमवार को तापमान की स्थित

उच्चतम       न्यूनतम 

20.8           10.2

रविवार को तापमान की स्थित

23.6           11.1

शनिवार को तापमान की स्थित

24.4            11.2

शुक्रवार को तापमान की स्थित

25.5            10.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.