Move to Jagran APP

महाकुंभ 2025 में रंगीन एलईडी स्ट्रीट लाइट से चकाचौंध होगी संगम नगरी, जानें क्‍या नजर आएगा बदलाव

प्रयागराज के पुलों चौराहों सड़कों फ्लाइओवर रेलवे ओवर ब्रिज को सजाने के प्रस्ताव तैयार हुए हैैं। बेहतरीन स्ट्रीट लाइट लगाने का भी प्रोजेक्ट बना है। विद्युत पोलों पर रंगीन एलईडी स्ट्रिप लगाई जाएगी। अभी तो नए यमुना पुल पर ही बेहतरीन लाइटिंग है। पुराने यमुना ब्रिज पर रंगीन लाइटिंग होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 04:44 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 04:44 PM (IST)
महाकुंभ 2025 में रंगीन एलईडी स्ट्रीट लाइट से चकाचौंध होगी संगम नगरी, जानें क्‍या नजर आएगा बदलाव
महाकुंभ के पहले शहर में पोलों पर रंगीन एलईडी स्ट्रिप आपूर्ति, पुराने यमुना ब्रिज पर भी रंगीन लाइटिंग होगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक जनसमागम महाकुंभ 2025 प्रयागराज में आयाेजित होगा। महाकुंभ की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई है। महाकुंभ के पहले संगम नगरी रंगीन एलईडी स्ट्रीट लाइट से चकाचौंध होगी। शहर में पोलों पर रंगीन एलईडी स्ट्रिप आपूर्ति होगी। पुराने यमुना ब्रिज पर भी  रंगीन लाइटें शोभा बढ़ाएंगी।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के लिए 100 करोड़ रुपये बजट दिए : प्रदेश सरकार महाकुंभ के आयोजन को लेकर अभी से काफी संजीदा है। राज्य सरकार ने तैयारियों के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये दे दिए हैैं। अब प्रयागराज मेला प्राधिकरण महाकुंभ की तैयारियों को लेकर प्रोजेक्ट बना रहा है। इसके लिए शहर के सुंदरीकरण को लेकर सबसे ज्यादा जोर है।

प्रयागराज में क्‍या होगा बदलाव : प्रयागराज के पुलों, चौराहों, सड़कों, फ्लाइओवर, रेलवे ओवर ब्रिज को सजाने के प्रस्ताव तैयार हुए हैैं। बेहतरीन स्ट्रीट लाइट लगाने का भी प्रोजेक्ट बन गया है। विद्युत पोलों पर रंगीन एलईडी स्ट्रिप लगाई जाएगी। अभी तो नए यमुना पुल पर ही बेहतरीन लाइटिंग है, इसके साथ ही पुराने यमुना ब्रिज पर रंगीन लाइटिंग की जाएगी। कचहरी चौराहा से लक्ष्मी टाकीज चौराहा, तुलसी चौराहा से हिंदू हास्टल चौराहा, सरोजनी नायडू चौराहा से न्याय मार्ग चौराहा, तुलसी चौराहा से पत्थर गिरजाघर, इंदिरा गांधी चौराहा से धोबी घाट चौराहा तक, एकलव्य चौराहा से धोबीघाट चौराहा तक, डीएम कार्यालय से विश्वविद्यालय रोड क्रासिंग मार्गों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इसके साथ ही दो दर्जन प्रमुख चौराहों पर भी रंगीन हाईमास्ट लगाने की योजना है। ये प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजे जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.