Move to Jagran APP

पति से बनाई दूरी और प्रेमी संग जोड़ा नाता, धोखा मिलने पर विवाहिता ने युवक पर दर्ज कराया केस

आरोप है कि सप्ताह भर पहले प्रेमी युवक अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और बहला फुसलाकर नव विवाहिता को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। इस बीच वह उसके साथ तीन दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। विवाहिता ने युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 11:40 AM (IST)
पति से बनाई दूरी और प्रेमी संग जोड़ा नाता, धोखा मिलने पर विवाहिता ने युवक पर दर्ज कराया केस
पति काे छोड़ जिस प्रेमी के साथ जीवन बिताने की कस्‍में खाई उसी ने धोखा दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। यह मामला यूपी के कौशांबी जिले का है। यहां की रहने वाली एक विवाहिता ने पति ओर ससुराल से रिश्‍ता इसलिए तोड़ दिया, क्‍योंकि प्रेमी संग जीवन बिताने की जिद पकड़ ली थी। दोनों में अंतरंग संबंध भी हो गए थे। अब वही प्रेमी साथ निभाने के वादे से मुकर गया है। इससे क्षुब्‍ध महिला ने युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

प्रेमी के साथ विवाहिता ने जीवन बिताने की कसमें खाई : कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। यह बात जब दोनों पक्षों के परिवार वालों को हुई तो उन्‍होंने बंदिशे लगाई। युवती के घरवाले उसका विवाह कर दिया। ससुराल से लौटी विवाहिता ने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया। 

प्रेमी पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया : आरोप है कि सप्ताह भर पहले प्रेमी युवक अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और बहला फुसलाकर नव विवाहिता को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। इस बीच वह उसके साथ तीन दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। विवाहिता ने युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

क्‍या कहते हैं चरवा इंस्‍पेक्‍टर : इस संबंध में चरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि नव विवाहिता का डेढ़ वर्षों से युवक के साथ प्रेम संबंध था। अब दोनों के बीच अनबन हो गई है। इसके चलते दुष्कर्म की तहरीर नव विवाहिता ने दी है। घटना की जांच की जा रही है।

अवैध संबंध का आरोप लगा पत्नी को पीटा : कौशांबी जिले में परिवार के एक युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पति व देवर ने महिला की पिटाई की। शिकायत पर करारी पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। महिला के अनुसार परिवार का एक युवक सप्ताह भर पहले सऊदी अरब से कमाई कर घर लौटा था। उसका पति एकलाख अहमद अपने भाई के उकसाने पर महिला पर युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.