Move to Jagran APP

Pratapgarh का अनूठा होगा दशहरा उत्‍सव, श्रीराम की बरात में गुजराती परिधान में डांडिया नृत्य करेंगी महिलाएं

प्रतापगढ़ में दशहरा उत्सव में राम बरात 30 सितंबर को गोपाल मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें लीलाओं को और भव्य बनाने के लिए महिला मंडल को बड़े आयोजन में पात्रों को सजाने के साथ ही राम व शिव बरात के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 03:25 PM (IST)
Pratapgarh का अनूठा होगा दशहरा उत्‍सव, श्रीराम की बरात में गुजराती परिधान में डांडिया नृत्य करेंगी महिलाएं
प्रतापगढ़ में इस बार श्रीराम बरात में खास आकर्षण शोभायात्रा के साथ महिलाओं का डांडिया नृत्य होगा।

प्रयागराज, जेएनएन। शारदीय नवरात्र निकट है। नवरात्र में दशहरा उत्‍सव और रामलीला की भी तैयारी है। प्रतापगढ़ जिले में श्रीराम की बरात में इस बार गुजराती रंग भी देखने को मिलेगा। वहां का सुप्रसिद्ध डांडिया नृत्य महिलाएं करते हुए उत्सव को महोत्सव का स्वरूप देंगी। इस तरह की तैयारी श्रीराम लीला समिति कर रही है।

prime article banner

30 सितंबर को निकलेगी राम बरात : प्रतापगढ़ में इस बार दशहरा उत्सव श्रृंखला में राम बरात 30 सितंबर को गोपाल मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें लीलाओं को और भव्य बनाने के लिए महिला मंडल का भी गठन किया गया है। महिलाओं को बड़े आयोजन में पात्रों को सजाने के साथ ही राम व शिव बरात के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है। वह आरती उतारेंगी।

महिलाएं राम बरात में मंगल गीत गाएंगी : श्रीराम बरात में इसबार खास आकर्षण भी होगा। राम बरात में महिलाएं गोपाल मंदिर से शोभायात्रा के साथ डांडिया नृत्य करते हुए आगे-आगे चलती नजर आएंगीं। बरात भ्रमण कर वापस आने पर सभी महिलाएं जनकपुर की तरफ से मां सीता के साथ मंगल गीत गाते हुए जयमाल स्टेज पर चौक घंटाघर जाकर सीता-राम का विवाह कराने में योगदान देंगी।

महिला मंडल को मिली जिम्‍मेदारी : महिला मंडल में अर्चना खंडेलवाल, वीना केसरवानी, सुधा अग्रवाल, रेखा उमरवैश्य, सुमन केसरवानी, विनीता केसरवानी, मेघा खंडेलवाल, ज्योति खंडेलवाल, रोशनी सिंह, लक्ष्मी सिंह, स्मिता खंडेलवाल, शकुंतला खंडेलवाल, प्रीति केसरवानी को जिम्मेदारी मिली है। खास बात यह भी होगी कि सभी महिला भक्त एक ही ड्रेस कोड में नजर आएंगी।

क्‍या कहती हैं महिला मंडल की अध्‍यक्ष : अध्‍यक्ष संजय खंडेलवाल ने बताया कि मातृ शक्तियों की सहभागिता से उत्सव में भव्यता आएगी। रामलीला समिति की पूरी टीम का प्रयास है कि राम जी के उत्सव में आनंदमय वातावरण बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.