मंत्रालय की ग्रेडिंग में इविवि फिसड्डी
शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की वाíषक रिपोर्ट में इलाहाबाद विश्वविद्यालय फिर फिसड्डीरहा है। विश्वविद्यालय ने देशभर में 38वें स्थान पर जगह बनाई।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की वाíषक रिपोर्ट जारी कर दी। मंत्रालय की तरफ से जारी ग्रेडिंग में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) को देशभर में 38वा और उत्तर प्रदेश के चार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में चौथा स्थान मिला है। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि इविवि की साख में लगातार बट्टा लगता जा रहा है।
दरअसल, मंत्रालय की तरफ से प्रतिवर्ष देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों की ग्रेडिंग जारी की जाती है। यह ग्रेडिंग साल भर के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग मापदंड के आधार पर तय किया जाता है। इसी के आधार पर विश्वविद्यालयों को ग्राट भी जारी किया जाता है। वाíषक ग्रेडिंग में इविवि देशभर में 38वें स्थान पर है। हालत यह है कि उत्तर प्रदेश के चार विश्वविद्यालय में भी इविवि सबसे आखिरी पायदान पर है। पहले पायदान पर बाबा साहब भीमराव आबेडकर विश्वविद्यालय, दूसरे पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, तीसरे पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और चौथे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के आकलन के आधार पर इविवि को 283.5 में से 94.5 अंक प्राप्त हुए हैं। विभिन्न मापदंड में इविवि को महज 33 फीसद अंक हासिल हुआ है। जबकि, न्यूनतम 59.975 फीसद अंक हासिल करना अनिवार्य है। प्रदर्शन के आकलन में एआइआरएफ रैंकिंग और नैक ग्रेड भी समायोजित किया गया है। इविवि को एआइआरएफ रैंकिंग में जगह ही नहीं मिली और नैक ग्रेडिंग बी जोड़ा गया है। वर्जन
इविवि को नैक से बी++ ग्रेड प्राप्त है। मूल्याकन में केवल बी दर्ज होने के चलते काफी कम अंक इविवि को मिले हैं। इसके लिए मंत्रालय को पत्र भेज दिया गया है। वहा से संशोधित रिपोर्ट जारी होने पर इविवि का स्थान बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा प्रयास किया जा रहा है कि इविवि का प्रदर्शन और बेहतर हो।
- प्रो. एनके शुक्ल, रजिस्ट्रार, इविवि।