प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर जाम से देर तक गाड़ियों में फंसे रहे सैकड़ों लोग
म इस कदर लगा था कि बगल से दोपहिया वाहन भी गुजर नहीं पा रहे थे। यह जाम धीरे-धीरे बढ़ता ही गया। जाम में फंसे लोग गलियों में रास्ता तलाशने लगे। दोपहिया वाहन सवार लोग टक्करगंज बाबागंज म्युनिसिपल कालोनी जेल रोड से होकर गंतव्य की ओर निकल गए।
प्रतापगढ़, जेएनएन। सड़क तक गाड़ियां खड़े कर दिए जाने से मंगलवार दोपहर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इससे देर तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। एक तरह से इस मार्ग पर जन जीवन ही जैसे ठहर गया था। वैसे भी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन पर दिन गहराती जा रही है। एसपी ने खुद पिछले दिनों सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया लेकिन हालात में अब तक खास सुधार नहीं हुए हैैं।
शहर के बीच से गुजरा है हाईवे
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे बीच शहर से होकर गुजरा है। इससे इस हाईवे पर वाहनों का अधिक आवागमन रहता है। दिन में चौक से लेकर बाबागंज तक अक्सर जाम लगता रहता है। इस हाईवे पर प्रमुख मार्केट हैं। ऐसे में लोग सड़क तक वाहन पार्क कर देते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है।
गलियों से निकलने की जद्दोजहद
मंगलवार को दोपहर करीब पौने दो बजे बाबागंज में सड़क तक चार पहिया वाहन पार्क कर दिए गए थे। इससे बाबागंज से लेकर चौक घंटाघर तक लंबा जाम लग गया था। जाम इस कदर लगा था कि बगल से दोपहिया वाहन भी गुजर नहीं पा रहे थे। यह जाम धीरे-धीरे बढ़ता ही गया। जाम में फंसे लोग अगल-बगल की गलियों में रास्ता तलाशने लगे। दोपहिया वाहन सवार लोग टक्करगंज, बाबागंज म्युनिसिपल कालोनी, जेल रोड से होकर गंतव्य की ओर निकल गए। तमाम ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन सवार लोग गाड़ी मोड़ के भंगवा चुंगी चौराहे से होकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इस जाम ने एक तरह से जिंदगी ही ठहर गई थी। हर कोई अपने वाहन को बंद करके जाम हटने का इंतजार करता रहा। करीब घंटे भर तक लोग जाम में फंसे रहे।