बच्चों की प्रतिभा निखारने को कड़ाई दौड़ प्रतियोगिता, Pratapgarh stadium स्टेडियम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया
दौड़ प्रतियोगिता में सफल 180 में से 120 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। संगठन के निदेशक राजेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि वह कैंप लगाकर इन किशोरों को प्रशिक्षण देंगे। उनमें देश भक्ति की भावना का विकास करेंगे और उन्हें अखंड भारत की रक्षा का संकल्प दिलाएंगे।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए अखंड हिंद फौज संगठन ने गुरुवार को स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता कराई। इस दौरान संगठन से जुडऩे के लिए 120 किशोरों को चयन किया गया।
दो सौ से ज्यादा बच्चों ने की भागीदारी
अखंड हिंद फौज संगठन कौशांबी ने गुरुवार को स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में 12 से 17 वर्ष के किशोरों को बुलाया था। इसमें जिले के सुदूर इलाकों से दो सौ से अधिक बच्चे आए थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता शिव प्रकाश सेनानी, सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष सिंधुजा मिश्रा, सीओ सिटी अभय पांडेय व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने खिलाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर दिया। दौड़ प्रतियोगिता में सफल 180 में से 120 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। संगठन के निदेशक राजेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि वह कैंप लगाकर इन किशोरों को प्रशिक्षण देंगे। उनमें देश भक्ति की भावना का विकास करेंगे और उन्हें अखंड भारत की रक्षा का संकल्प दिलाएंगे।
क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
स्वर्गीय रवींद्र पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 मार्च से शहर के केपी कालेज मैदान पर किया गया है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे स्व. वींद्र पांडेय के पिता एसपी पांडेय टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। पांच अप्रैल को टूर्नामेंट का समापन एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह करेंगे। यह जानकारी आयोजक मोहम्मद आरिफ ने दी।