Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी के पोस्टरों संग आनंद भवन पर मनाईं खुशियां

प्रियंका गांधी के सियासत में सक्रिय होने का संकेत मिलने पर संगमनगरी के कांiग्रेसी झूमने लगे हैं। कुछ उत्साही कांग्रेसियों ने आनंद भवन के सामने जश्न मनाया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2016 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2016 09:09 PM (IST)
प्रियंका गांधी के पोस्टरों संग आनंद भवन पर मनाईं खुशियां

इलाहाबाद (जेएनएन)। प्रियंका गांधी वाड्रा के सियासत में सक्रिय होने का संकेत मिलने पर संगमनगरी के कांग्र्रेसी झूमने लगे हैं। कुछ उत्साही कांग्रेसियों ने आज आनंद भवन के सामने जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों पर खूब झूमे, आतिशबाजी की। फिर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

loksabha election banner

क्लिक करें और पढ़ें-यदि राहुल गांधी ने भरी हामी तो उप्र में पार्टी की प्रमुख प्रचारक होंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी सियासत में किस तरह व किस रूप में सक्रिय होंगी, यह साफ नहीं है। अधिकृत तौर पर कोई घोषणा भी नहीं की गई है, लेकिन आज संगमनगरी के कांग्रेसियों में उत्साह देखा गया। दरअसल इस दिन नई दिल्ली में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए थे। प्रियंका सोमवार को जिस तरह रायबरेली में पार्टी अध्यक्ष के निधन पर शोक जताने पहुंची , उससे भी इस संभावना को बल मिला। जहां तहां चल रही चर्चाओं से उत्साहित कांग्र्रेस नेता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे के नेतृत्व में पार्टीजन दोपहर सवा तीन बजे के आसपास आनंद भवन के सामने इकट्ठा हुए। राहुल-प्रियंका के पोस्टरों संग जमकर नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

तीन साल पहले उठाई थी आवाज

प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने के लिए सबसे पहले 16 अक्टूबर 2013 को इलाहाबाद से ही आवाज उठी थी। श्रीश चंद्र दुबे और हसीब अहमद ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर चर्चित होर्डिंग लगवाई थी। लिखा गया था कि 'मइया अब रहती बीमार, भइया पर चढ़ गया भार प्रियंका फूलपुर से बनें उम्मीदवार'। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों को तब पार्टी से बर्खास्त भी कर दिया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद माफी मांग लेने पर उनकी वापसी भी हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.