धूमनगंज में बुजुर्ग को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती
इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा का कहना है कि जुआ जीतने के बाद मिथुन ने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर हर्ष फाय¨रग कर रहा था। मिथुन क्षेत्रीय पार्षद का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:40 AM (IST)
प्रयागराज : धूमनगंज थाना क्षेत्र के महिला ग्राम गढ़वा में गुरुवार रात बुजुर्ग हरिश्चंद्र को गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में परिजनों ने मिथुन, साजिद व कुछ अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गढ़वा निवासी हरिश्चंद्र (60) पुत्र स्व. रामदास गुरुवार रात अपने घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान मिथुन अपने साथियों के साथ पिस्टल से फाय¨रग करते हुए उधर से गुजरा। वह लगातार फाय¨रग कर रहा था। तभी एक गोली हरिचंद्र के पैर में लग गई। गोली लगते ही शोर मचा तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा का कहना है कि जुआ जीतने के बाद मिथुन ने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर हर्ष फायरिंग कर रहा था। मिथुन क्षेत्रीय पार्षद का रिश्तेदार बताया जा रहा है। कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना से जोड़कर एक सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर कुछ लोग वायरल कर रहे हैं, जो गलत है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
अस्पताल में घुसकर मारपीट, फायरिंग :
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल में घुसकर कुछ लोगों ने यादवेंद्र सिंह की पिटाई कर दी। विरोध पर तमंचे फाय¨रग की और धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने राहुल यादव, राबिन यादव, अनिल कुशवाहा और अश्रि्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपित एंबुलेंस चालक है। शराब के नशे में घटना हुई है। जांच की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें