Move to Jagran APP

कोहबर की रस्म में दूल्हे की पर्सनालिटी पर शक, हुई पिटाई और बिन दुल्हन लौटी बरात Prayagraj News

कन्‍या पक्ष ने दूल्हे का हाथ गड़बड़ होने का आरोप लगाया। शादी टूटने की बात कहते हुए दूल्हे के पिता से विवाह का खर्च मांगा तो मारपीट होने लगी। बिना दुल्‍हन ही दूल्‍हा वापस लौट गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 01:18 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 05:19 PM (IST)
कोहबर की रस्म में दूल्हे की पर्सनालिटी पर शक, हुई पिटाई और बिन दुल्हन लौटी बरात Prayagraj News
कोहबर की रस्म में दूल्हे की पर्सनालिटी पर शक, हुई पिटाई और बिन दुल्हन लौटी बरात Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। घर में शादी समारोह था। बारात आ चुकी थी, द्वारचार के बाद बराती और घराती खाना खा चुके थे। वर-वधू फेरे ले चुके थे। कोहबर की रस्म अदा हो रही थी और ढोल की थाप पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। हंसी-खुशी का माहौल था। ...मगर यह क्या, कन्या पक्ष की महिलाओं में कानाफूसी होने लगी कि दूल्हे का हाथ खराब है, क्योंकि रस्म के तहत दूल्हा अपने हाथों से जंजीर नहीं पकड़ पा रहा था। जी हां, यही सब कुछ तो दिखा एक शादी समारोह में। वैसे तो शादी समारोह संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन साथ जाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। दूल्हे को खाली हाथ ही वापस जाना पड़ा, वह भी मार खाने के बाद।

loksabha election banner

बरात का गर्मजोशी से घरातियों ने किया स्‍वागत

सोनौटी गांव निवासी कल्लू भारतीया के बेटे धर्मेंद्र की शादी थरवई थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी राम अभिलाष की बेटी से तय हुई थी। बरात पहुंची तो लड़की पक्ष ने स्वागत सत्कार किया। रात में मंडप में शादी की रस्‍म हुई। अल सुबह करीब पांच बजे कोहबर में दूल्हा व दुल्हन के बीच जंजीर चुराने की रस्‍म हुई।

महिलाओं ने दूल्हे का हाथ गड़बड़ होने का आरोप लगाया

उस समय दूल्हा एक-दो नहीं बल्कि कई बार जंजीर नहीं पकड़ पाया। इस पर लड़की पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे का हाथ गड़बड़ होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तब तक कुछ और लोग आ गए और शादी टूटने की बात कहते हुए दूल्हे के पिता से विवाह का खर्च दो लाख रुपये मांगने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि घरातियों ने दूल्हा, उसके पिता और अगुवाई करने वाले को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। मारपीट की भनक लगते ही जनवास में सो रहे बराती भाग निकले।

वर-कन्‍या पक्ष के चार लोगों का शांतिभंग में चालान

शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर थरवई पुलिस पहुंची। दूल्हा, उसके पिता, शादी के अगुवा इंद्रजीत व दुल्हन के भाई लाल बिहारी को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष थरवई भुवनेश चौबे का कहना है कि यह बात सही है कि दूल्हे का हाथ ठीक से काम नहीं करता है। फिलहाल दोनों पक्षों से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.