Move to Jagran APP

Shri Ram Mandir in Ayodhya : ​​​​​39 महीने में तैयार हो जाएगा भव्य मंदिर, श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताई प्रगति

स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम में हुए आयोजन में मंदिर बनने की प्रगति भी बताई गई। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने किहा कि दो दिन पूर्व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 39 महीने में मंदिर बन जाएगा।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:00 AM (IST)
Shri Ram Mandir in Ayodhya :  ​​​​​39 महीने में तैयार हो जाएगा भव्य मंदिर, श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताई प्रगति
स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम में हुए आयोजन में मंदिर बनने की प्रगति भी बताई गई।

प्रयागराज, जेएनएन। स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम में हुए आयोजन में मंदिर बनने की प्रगति भी बताई गई। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने किहा कि दो दिन पूर्व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 39 महीने में मंदिर बन जाएगा। यह जरूर है कि अभी नींव का ही काम चल रहा है। अभी 400 फिट लंबा, 250 फिट चौड़ा और 50 फिट गहरा गड्ढा खोदकर मलवा हटाया जाएगा। उसके बाद नीचे की मिट्टी जांची जाएगी। यह मंदिर जब तैयार होगा तो रामेश्वरम, मदुरै, तंजाउर के मंदिर की तरह भव्य होगा। 

loksabha election banner

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वासुदेवानंद महाराज, श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विनोदानंद, डॉ. विश्वनाथ लाल निगम, अमरीश, मुकेश, सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या आदि मौजूद रहे।

बिन राम काज किए मोहि कहां विश्राम

स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। कहा कि प्रभु इतना धन देंगे कि आप संभाल भी नहीं पाओगे। बिन राम काज किए मोहि कहां विश्राम। जब तक जीवन रहेगा तब तक प्रभु श्री राम की सेवा करता रहूंगा। 

उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत 

प्रयागराज पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी पार्षद पवन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, नर सिंह आदि मौजूद रहे। 

आरएसएस खंड कार्यवाह का जाना हाल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वरूप रानी अस्पताल भी पहुंचे। वहां उन्होंने आरएसएस के खंड कार्यवाह दिनेश मौर्य का कुशल क्षेम पूछा। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। गौरतलब है कि मऊआइमा में उन्हें दो दिन पूर्व गोली मारी गई थी। इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए भी दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में वह  मेहदौरी में भाजपा नेत्री स्व. शैल तनया श्रीवास्तव के तेरहवी में भी पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.