Move to Jagran APP

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फंसे ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान

किशोरी से दुष्‍कर्म के मामले में ग्राम प्रधान, ब्‍लाक प्रमुख पर मुकदमा दर्ज हो गया है। दूसरे पक्ष से भी महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 06:12 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फंसे ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फंसे ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान

प्रयागराज : कौशांबी जनपद के करारी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रिश्तेदार के घर से लौट रही किशोरी का अपहरण कर कमरे में बंधक बना लिया गया। इसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटी किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर लेकर ब्लॉक प्रमुख मंझनपुर व हिसामपुर प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक महिला ने तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

 करारी इलाके की एक किशोरी रविवार को अपने रिश्तेदार के घर हिसामपुर गांव गई थी। इस बीच किसी बात को लेकर रिश्तेदार ने किशोरी को फटकार लगा दी। तब किशोरी शाम करीब साढ़े पांच बजे नाराज होकर अपने घर के लिए पैदल चल दी। किशोरी का कहना है कि वह जैसे ही गांव के बाहर पहुंची थी कि बुलेट से पहुंचे ग्राम प्रधान कज्जन मियां व एक अज्ञात व्यक्ति ने जबरन उसे गाड़ी पर बैठा लिया। इसके बाद तियरा मोड़ स्थित एक सुनसान इलाके में मौजूद कमरे के भीतर ले गए। आरोप है कि फोन पर जानकारी होने पर मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव भी आ गए। तीनों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह किशोरी को छोड़ा गया। चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई।

 इससे नाराज ग्रामीणों ने करारी थाने का घेराव किया। जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व महिला थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचीं। किशोरी से पूछताछ के बाद ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं जानकारी होने पर ग्राम प्रधान कज्जन के गांव से एक महिला ग्रामीणों के साथ पहुंची। उसने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। हालांकि इस मामले में फिलहाल केस नहीं दर्ज हो सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.