आम लोगों के लिए खुला कला ग्राम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अरैल स्थित कला ग्राम का उद्घाटन किया। चलो मन गंगा यमुना तीर पंडाल में भी इसकी शुरूआत की।
प्रयागराज : अरैल स्थित कला ग्र्राम और चलो मन यमुना गंगा तीर के पंडाल आम लोगों के लिए खुल गया। गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक ने इनका उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न जिलों के जुटे कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कला ग्राम में देशभर की संस्कृति और कला का संगम है तो चलो मन गंगा तीर के पंडाल में देश के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
मधुबनी पेटिंग के साथ ही टेराकोटा भी
कला ग्राम में देश भर के सांस्कृतिक केंद्रों के पंडाल लगे हैं। हर पंडाल में सांस्कृतिक केंद्रों से जुड़े राज्यों की अलग-अलग वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए है। इसमें उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के पंडाल में मधुबनी पेटिंग, टेराकोटा, गोंड पेंटिंग, गोदना पेंटिंग, राजस्थानी पत्थरों से तैयार कलाकृतियों को रखा गया है। इसी तरह अन्य केंद्रों के पंडालों में खड़वा शिल्प, मिïट्टी शिल्प, चर्म शिल्प, हिमाचल की शॉल, पंजाबी एवं जयपुरी जूती, हैंडलूम, बांस का टोकरा, ग्र्राम मैट आदि तरह-तरह के सामान बिक्री के लिए रखे गए हैं। यहां इलाहाबाद संग्र्रहालय की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया पूजन
इसके पहले राज्यपाल ने कला ग्राम के प्रवेश द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश की पूजा कर उद्घाटन किया। साथ में मौजूद संस्कृति मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने भी पूजन किया। इसके बाद राज्यपाल एवं मंत्री ने सभी पंडालों का निरीक्षण किया। पंडालों में लगे स्टॉलों पर उपलब्ध सामानों की प्रशंसा की। राज्यपाल ने इलाहाबाद संग्र्रहालय के पंडाल में प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस दौरान प्रमुख सचिव राज्यपाल हेमंत राव, संयु्क्त सचिव संस्कृति मंत्रालय पीएल साहू, एनसीजेडसीसी के निदेशक इंद्रजीत ग्र्रोवर, इलाहाबाद संग्र्रहालय के निदेशक डॉ.सुनील गुप्ता भी मौजूद थे।
राज्यपाल यहां से अफसरों के साथ चलो मन गंगा यमुना तीर के पंडाल में पहुंचे और उसका उद्घाटन किया। यहां उन्होंने कहा कि इस बार का कुंभ भव्य होगा। कुंभ शुरू होने के पहले प्रयागराज नाम की पुनस्र्थापना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर किले में बंद अक्षयवट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में धर्म और अध्यात्म के बीच श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
संग्रहालय में प्रवेश के लिए विशेष टिकट का किया लोकार्पण
कला ग्राम स्थित इलाहाबाद संग्र्रहालय की प्रदर्शनी में राज्यपाल ने संग्रहालय में प्रवेश के लिए विशेष टिकट का लोकार्पण किया। चार श्रेणियों के इन विशेष टिकटों की कीमत पांच, 20, 50 और 500 रुपये निर्धारित की गई है।
लोकनृत्य का लुत्फ उठाया, ढोल भी बजाया
कला ग्र्राम पहुंचे राज्यपाल राम नाइक विभिन्न जिलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। कला ग्र्राम परिसर के बीच में मंच पर अयोध्या के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फरुहाई लोकनृत्य से प्रभावित राज्यपाल खुद भी मंच पर पहुंच गए। उन्होंने कलाकारों की हौसला आफजाई भी की। यहां से बाहर निकलते समय उन्होंने निकास द्वार पर मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गेंडी नृत्य का भी लुत्फ उठाया। राज्यपाल ने एक कलाकार से ढोल लेकर अपने गले में टांगा और उसे बजाने में मशगूल हो गए। यह देख वहां मौजूद लोग भी हतप्रभ रह गए।