Move to Jagran APP

व्यापारी हित में GST को सरल बनाए सरकार, प्रयागराज के कारोबारियों ने की यह मांग

व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता व आर्य कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति और विकास व्यापारियों द्वारा दिए गए टैक्स से होता है। लिहाजा सरकार काे योजनाओं में व्यापारी हितों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 07:28 PM (IST)
व्यापारी हित में GST को सरल बनाए सरकार, प्रयागराज के कारोबारियों ने की यह मांग
व्यापारी हित में जीएसटी को सरल बनाने की मांग सरकार से की गई

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारी हित में जीएसटी को सरल बनाने की मांग सरकार से की गई। मुख्य अतिथि अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के समझ से परे है, इसलिए इसे सरल बनाए जाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता व आर्य कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति और विकास व्यापारियों द्वारा दिए गए टैक्स से होता है। लिहाजा, सरकार काे योजनाओं में व्यापारी हितों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने समिति को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। संचालन अखिलेश जायसवाल ने किया। समारोह में मनीष गुप्ता, विशाल अग्रहरि, ब्रह्म प्रकाश यादव, रामजी केसरवानी, महेश मिश्रा, गोपालजी केसरवानी, प्रमोद बंसल आदि शामिल थे।

loksabha election banner

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

प्रयागराज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध नखास कोहना उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविवार को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई गई। शपथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल व नखास कोहना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बादल केसरवानी ने दिलाई। शपथ लेने वालों में महामंत्री आनंद गुप्ता, कृष्णा केसरवानी, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, उपाध्यक्ष भोला गुप्ता, सुरेश चंद राठौर, राजीव अग्रवाल, सुरेश चंद साहू, सौरभ गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, सचिव आशु केसरवानी, विभु केसरवानी, अमित केसरवानी, आकाश चौरसिया, मनीष केसरवानी, संजय केसरवानी, दीपचंद चौरसिया शामिल थे। वहीं, बृजेश केसरवानी, शशि शेखर श्रीवास्तव को जिला सचिव नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक मोहनजी टंडन व विजय मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अमित सिंह, बबलू सिंह रघुवंशी, विशाल अरोड़ा, जूही जायसवाल, मोनिका सिंह, मीनू देवी, विनोद अग्रहरि आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.