Gold and Silver Price: जनवरी महीने के बाद से सोना नहीं हुआ '50 हजारी', जानें- पीली धातु में उतार-चढ़ाव का दौर
Gold and Silver Price जनवरी में सोना 51500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक था। इसके बाद रेट में गिरावट होने लगी। फरवरी के शुरुआत में 49500 से लेकर 59800 रुपये था। इधर साढ़े 46 हजार के आसपास है। कभी 100-200 रुपये की तेजी तो कभी कमी हो जाती है।
प्रयागराज, जेएनएन। इस साल की शुरुआत में सोने के रेट में काफी तेजी रही। जनवरी महीने में सोने का रेट 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम नहीं था। हालांकि फरवरी के शुरू होते ही सोने का रेट गिरना शुरू हो गया। पिछले दो महीनों में सोने का रेट 50 हजारी कभी नहीं हुआ। फरवरी के शुरुआत में सोना 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना रहा, लेकिन इस महीने सोने का रेट 46-47 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास ही बना रहा।
जनवरी में सोना 51500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक था। इसके बाद रेट में गिरावट होने लगी। फरवरी के शुरुआत में 49500 से लेकर 59800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक था। इधर सोने की कीमत साढ़े 46 हजार के आसपास रह रही है। कभी 100-200 रुपये की तेजी तो कभी कमी हो जाती है। शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट हुई थी। हालांकि, चांदी का रेट स्थिर था।
गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई थी। इससे सोने का रेट लुढ़ककर 46500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी की कीमत गुरुवार के जितना 67900 रुपये किलो रही। हाल में सोने की कीमत में कमी होने से ज्वेलरी खरीदने वालों को राहत हुई है। बहरहाल, दो दिनों मंगलवार और बुधवार को सोने एवं चांदी की कीमतें स्थिर रहने के बाद गुरुवार को सोने के रेट में मामूली बढ़ोतरी हुई थी। जबकि चांदी की कीमत में कमी दर्ज हुई थी। शुक्रवार को सोने की कीमत में भी कमी दर्ज हुई। हालांकि, चांदी स्थिर रही।