Move to Jagran APP

Durga Puja : भक्तिपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमाओं की निकली विसर्जन शोभायात्रा Prayagraj News

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को भी हुआ। विसर्जन शोभायात्रा में नाचते-गाते भक्‍तों की आस्‍था देखते ही बनती थी। इसी के साथ दुर्गापूजा महोत्‍सव का समापन हो गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:03 PM (IST)
Durga Puja : भक्तिपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमाओं की निकली विसर्जन शोभायात्रा Prayagraj News
Durga Puja : भक्तिपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमाओं की निकली विसर्जन शोभायात्रा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में अबीर-गुलाल उड़ाते, ढोल-तासा की थाप पर नाचते-गाते भक्त उत्‍साहित रहे। प्रतिमाओं को अंदावा स्थित बनाए गए तालाब में प्रवाहित किया गया। वहीं ग्रामीण अंचल में अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों में भक्‍तों ने देवी प्रतिमाओं को प्रवाहित किया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

loksabha election banner

विसर्जन शोभायात्रा में दिखा भक्‍ताें में उल्‍लास

शारदीय नवरात्र में प्रयागराज जनपद में दुर्गापूजा महोत्‍सव की अलग विशेषता है। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, स्वामी कार्तिकेय और श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विजयदशमी के दिन मंगलवार को विसर्जन किया गया था। वहीं बुधवार को भी काफी संख्‍या में भक्‍तों ने विसर्जन शोभायात्रा निकाली। वाहनों पर दुर्गा प्रतिमाओं को रखकर नाचते-गाते तालाबों तक पहुंचे। वहां अश्रुपूर्ण नेत्रों से भक्तों ने दुर्गा प्रतिमाओं को प्रवाहित किया। इस दौरान काफी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी रही।

अंदावा स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान पर्याप्‍त इंतजाम

लगातार दूसरे दिन भी अंदावा स्थित तालाब में मूर्तियों को विसर्जित किया गया। प्रशासन की आेर से सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम किए गए थे। आसपास के इलाकों की दुर्गा प्रतिमाएं भी यहीं विसर्जित की गईं। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था में जुटे रहे। बता दें कि अंदावा में प्रतिमा विसर्जन के लिए तीन जेटी बनाई गई हैं। प्रकाश की भी व्यवस्था है।

मांडा, भारतगंज की मूर्तियों का विसर्जन रानी के तालाब में हुआ

यमुनापार इलाके के मांडा और भारतगंज की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन राजापुर स्थित रानी के तालाब में बुधवार को भक्‍तों ने किया। नहवाई, चिलबिला और आसपास के गांवों की दुर्गा प्रतिमाएं महेवा कला गांव स्थित बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर के पास स्थित तालाब में विसर्जित की गईं। इसके पूर्व दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इसमें उत्‍साहित भक्‍त नाचते-गाते शामिल हुए। थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित दलबल के साथ सुरक्षा व्‍यवस्‍था में जुटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.