Move to Jagran APP

क्रिकेट प्रतियोगिता में ग‌र्ल्स इलेवन ने ब्वायज की टीम को हराया Prayagraj News

डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही ग‌र्ल्स एंड ब्वायज क्रिकेट प्रतियोगिता में ग‌र्ल्स इलेवन ने ब्वायज की टीम को हराया।

By Edited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 04:00 PM (IST)
क्रिकेट प्रतियोगिता में ग‌र्ल्स इलेवन ने ब्वायज की टीम को हराया Prayagraj News
क्रिकेट प्रतियोगिता में ग‌र्ल्स इलेवन ने ब्वायज की टीम को हराया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही ग‌र्ल्स एंड ब्वायज क्रिकेट प्रतियोगिता में ग‌र्ल्स इलेवन ने काटजू ब्वायज को चार विकेट से हराया।

loksabha election banner

पहले खेलते हुए काटजू ब्वायज ने निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट खोकर 99 रन बनाए। टीम की ओर से तेजस ने सर्वाधिक 21, प्रकाश ने 14 और आशुतोष ने 11 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में ग‌र्ल्स इलेवन की ओर से रिया सोनकर ने मात्र तीन रन देकर तीन विकेट झटके। तनु और खुशबू ने दो-दो विकेट और अनामिका व तंजील को एक-एक विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग‌र्ल्स इलेवन ने 23वें ओवर में छह विकेट खोकर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शिप्रा गिरी ने सर्वाधिक 34 रन, सेजल ने 14 रन और प्रतिमा गुप्ता नाबाद 13 रन बनाए।

मप्र की टीम में चयनित हुए त्रिपुरेश

क्रिकेटर त्रिपुरेश सिंह का चौथी बार मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। यह टीम चार से 23 अक्टूबर तक ग्वालियर में बीसीसीआइ की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। एसीए के संयुक्त संयोजक सोमेश्वर पाडेय ने बताया कि त्रिपुरेश सिंह 2015-16 और 2016-17 में मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम में भी रह चुके हैं। दाहिने हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज त्रिपुरेश का चयन 2016-17 में एनसीए में भी हुआ था। 2017-18 में भी मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम में वह रह चुके हैं। राजकुमार सिंह के पुत्र त्रिपुरेश ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के एनआइएस प्रशिक्षक विवेक सिंह से ट्रेनिंग ली।

महिला टेनिस टीम गठित

अलीगढ़ में 26 और 27 सितंबर को होने वाली महिला टेनिस प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन हो गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि ट्रायल के बाद चयनित टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें अंकिता, निष्ठा, जोया, जमजम, अलीशा बेथनी, अदिति सिंह का चयन हुआ है। इस टीम के साथ मैनेजर सुनीता देवी बनाई गई हैं।

अलीगढ़ में होगी हॉकी प्रतियोगिता

अलीगढ़ के स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में 26 से 28 सितंबर तक प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसमें भाग लेने के लिए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 16 सदस्यीय हॉकी टीम का चयन हो चुका है। चयनित खिलाड़ियों में 15 प्रयागराज के और एक कौशांबी की है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि चयनितों में आकृति कुशवाहा, रचना पटेल, खुशबू प्रजापति, तंजीम, अलीशा, हेमा, रिया सोनकर, सरिता, प्राची कुशवाहा, याशमीन, प्रतिभा यादव, शिवांगी, समृद्धि पांडेय, करिश्मा, सरिता देवी, खुशबू कुमारी हैं। इस टीम के साथ मैनेजर हनी गौड़ जाएंगी।

अंश विशाल गुप्ता ने जीती चैंपियनशिप

योनेक्स सनराइज ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता 20 से 22 सितंबर तक अल्मोड़ा में हुई। इसमें प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीत हासिल की है। उन्होंने बिहार के तुषार कुमार को फाइनल में 21-16, 21-18 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। वह दशवीं के छात्र हैं। रौनक टंडन

स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

रौनक टंडन स्मृति इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को टैगोर पब्लिक स्कूल में डीआइजी कवींद्र प्रताप सिंह ने किया। स्कूल के पूर्व छात्र की याद में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुकाबले ईसीसी मैदान पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेंगी। पहला मैच टैगोर पब्लिक स्कूल ए और अर्नी मेमोरियल स्कूल के बीच शाम चार बजे से होगा। इस मौके टीपीएस के प्रबंधक आरके टंडन, प्रधानाचार्या कावेरी अधिकारी, आयोजन सचिव सुशील टंडन, अमित टंडन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.