गणपति के जयकारे से गूंज उठे पूजा पंडाल
इन दिनों पूजा पंडालों में गणपति के जयकारे की धूम मची है। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देर रात तक भक्तों की भीड़ जुट रही है।
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : शहर में भी गणेश पूजन की धूम है। जगह-जगह पूजा पंडालों में पूजन-अर्चन के साथ धार्मिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है। देर रात तक पंडालों में भक्तों की भीड़ जुट रही। वहीं श्रीगणेश के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो चुके हैं।
श्री रुद्र हनुमान साई धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क कटरा में विधि-विधान से गजानन का पूजन कराया गया। सुनील श्रीवास्तव के संयोजन में पूजन व सास्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मराठी समुदाय द्वारा महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल अलोपीबाग में आयोजित गणेश पूजा में भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। मोहत्सिमगंज में गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की गई। पंडाल में गणेश जी के जयकारे लगते रहे। रंगारंग कमेटी, बादशाहीमंडी के तत्वावधान में आठवा गणेश जी का पूजन कर उनकी भावपूर्ण स्तुति हुई। ऋषिराज ओझा के संयोजन में सास्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें आयुष, छोटू, पीयूष, गोरे, सुशील, अनिल, प्रशात ओझा, वासुदेव ओझा, सोमू पाल, पेटू पाल, रवि पाल, राजू श्रीवास्तव शामिल रहे। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया' का उद्घोष से पूजन-अर्चन किया। महाराष्ट्रीय तरुण मंडल का गणेश पूजन राघवेंद्र आचार्य के संयोजन में हुआ। मंत्रोच्चार के बीच गजानन का पूजन करके उनकी आरती उतारी गई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के जरिए गजानन की महिमा बखानी। भक्तों ने कृपा करो हे गजानन, देवा हो देवा गणपति देवा' जैसे भजनों से उनकी महिमा का बखान किया।
------
श्रीगणेश को किया नमन :
सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति बैरहना में गणपति बप्पा की संगीतमयी आरती उतारी गई। बच्चों ने नृत्य व गायन के जरिए बप्पा को रिझाया। सोमवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा। पूजन में आशीष पाडेय, प्रदीप पाडेय, कैलाश चंद्र, राहुल, सुमित मिश्र, पवन, हरिशकर, प्रशात केसरी, ओमशकर, बंटी, कृष्णा, ज्योत प्रकाश, राहुल शामिल रहे।