Move to Jagran APP

RSS Meeting : अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्राति से शुरू होगा धन संग्रह अभियान

विहिप और आरएसएस के पदाधिकारियों को राम मंदिर धन संग्रह अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। इस अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर कमेटी गठित करके इसे सफल बनाएंगे। ऐसे लोगों की पहचान करें तो उत्साही हों।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 07:17 AM (IST)
RSS Meeting : अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्राति से शुरू होगा धन संग्रह अभियान
अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर की तैयारियों पर चर्चा की गई।

प्रयागराज, जेएनएन। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की बैठक के बाद मंगलवार को गौहनिया के वशिष्ठ वात्सल्य विद्यालय में सुबह आठ बजे से संघ की क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें सर कार्यवाह भैया जी जोशी, काशी, अवध, कानपुर व गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों के साथ विहिप के 15 पदाधिकारी शामिल हुए। 

loksabha election banner

 

15 जनवरी से होगा आगाज

करीब डेढ़ घंटे की दो बैठकें हुईं। इसमें अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर की तैयारियों पर चर्चा की गई। विहिप और आरएसएस के पदाधिकारियों को राम मंदिर धन संग्रह अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। इस अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर कमेटी गठित करके इसे सफल बनाएंगे। ऐसे लोगों की पहचान करें तो उत्साही हों। समाज के प्रति सकारात्मक सोच के साथ सेवा भाव भी रखते हों। इन्हीं लोगों की मदद से ही शाखा विस्तार व संघ के कार्य पूरे होंगे।

सरकार का नहीं समाज का मंदिर बनाने का संकल्प

सर कार्यवाह ने कहा कि यह मंदिर सरकार का नहीं समाज का होगा। हम सब को इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। ऐसी कोशिश हो कि एक भी रुपये सरकार से नहीं लेना पड़े। जब समाज के लोग कमर कसकर अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे व आर्थिक सहयोग करेंगे तभी श्री राम का काम पूरा होगा। अभी राष्ट्रीय स्तर पर जो योजना बन रही है सभी को प्रांत, क्षेत्र फिर जिले स्तर पर अमली जामा पहनाना होगा। उसके बाद उसी क्रम को आग बढ़ाते हुए गांव व मोहल्लों की शाखाओं तक यह संदेश पहुंचेगा। इससे हम समूचे राष्ट्र को एकता के सूत्र में भी पिरो सकेंगे। इसी से जन जन के राम की अवधारणा भी फलीभूत होगी। 

 कोरोना काल में अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव पर की चर्चा 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की बैठक सोमवार को समाप्त हो गई। इसमें शामिल होने आए सर कार्यवाह भैया जी जोशी मंगलवार को बीएचयू के पूर्व कुलपति व उप्र उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। वह उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने कोरोना के कारण वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभाव पर भी चर्चा की। नई शिक्षा नीति के लागू करने में आने वाली कठिनाइयों पर भी विमर्श हुआ। प्रो. त्रिपाठी ने प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए उच्च शिक्षा परिषद द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रेम प्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी, पीडीए उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.