Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा- अखिलेश ने साबित कर दिया कि आज भी अराजकता उनकी पहचान है

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सदन में और सदन के बाहर राज्यपाल को ज्ञापन देकर साबित कर दिया है कि आज भी अराजकता उनकी पहचान है। वह उसी के साथ खड़े हैं।

By JagranEdited By: Brijesh SrivastavaPublished: Sun, 25 Sep 2022 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 03:24 PM (IST)
पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा- अखिलेश ने साबित कर दिया कि आज भी अराजकता उनकी पहचान है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का तंज कसा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने तंज कसा है। अखिलेश ने पिछले दिनों 12 विधायकों के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर रामपुर के विधायक आजम खां के उत्पीड़न का मामला उठाया था। आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार आजम खान और उनके परिवार को झूठे मुकदमें में फंसा रही है। प्रयागराज पहुंचने पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस संदर्भ में कहा कि सपा मुखिया की पहचान आज भी अराजकता है। उन्हें आजम खान का उत्पीड़न दिख रहा है लेकिन जनता के ऊपर किए गए उत्पीड़न कभी नहीं दिखे।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने क्‍या कहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 1982 से लेकर अब तक जो भी तहरीर है, जैसे मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी के लिए आलियागंज के किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे के आरोपों में उनके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, भैंस चोरी करने का मुकदमा, पड़ोसी से रंगदारी मांगने का मुकदमा और शत्रु संपत्ति के मामले में दो मुकदमे आजम पर हैं। किताबों की चोरी, शेर की मूर्ति चुराने, 2700 खैर के पेड़ों की चोरी का भी मुकदमा है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र के आरोपों में दो मुकदमे दर्ज हैं। अखिलेश यादव ने सदन में और सदन के बाहर राज्यपाल को ज्ञापन देकर साबित किया कि आज भी अराजकता उनकी पहचान है। वह उसी के साथ खड़े हैं।

दिव्‍यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम : भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ओर से दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज के सारस्वत पैलेस में किया गया। इसकी अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में देश के नायक बनकर लोगों की सेवा के लिए कार्य किया। कहा- भाजपा सेवा ही समर्पण के भाव से कार्य करती है। हम सब राजपथ पर नहीं कर्तव्य पथ पर चलने वाले लोग हैं। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अश्वनी पटेल आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में 10 ट्राई साइकिल, 30 कान की मशीन, 20 स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, 60 चश्मा, 15 वैशाखी, छह ब्रेल किट, पांच व्हील चेयर, सहित 136 उपकरण वितरित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.