विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranji Trophy खेल चुके क्रिकेटर Haider Ali का इंतकाल, BCCI के पूर्व जूनियर सेलेक्‍टर भी थे

By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 05 Nov 2022 03:53 PM (IST)

हैदर अली 1963-64 में पहली बार यूपी रणजी टीम में चयनित हुए थे। बाद में रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व ...और पढ़ें

पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी हैदर अली का प्रयागराज में निधन हो गया है।
पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी हैदर अली का प्रयागराज में निधन हो गया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मशहूर स्पिनर हैदर अली का शनिवार का प्रयागराज में इंतकाल हो गया। वह 79 वर्ष के थे। आज शनिवार की रात आठ बजे दरियाबाद में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। हैदर अली लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर थे लेकिन ख्याति लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में बटोरी।

हैदर अली के छोटा बेआ भी रणजी ट्राफी खेल चुके हैं : हैदर अली 1963-64 में पहली बार यूपी रणजी टीम में चयनित हुए थे। बाद में रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व रणजी ट्राफी में किया। उन्‍होंने सेंट्रल जोन का भी प्रतिनिधित्व किया। वह 1987-88 तक क्रिकेट खेले। हैदर अली का बड़ा बेटा सैयद शेर अली इन दिनों सिंगापुर में है। छोटा बेटा रजा अली हिमाचल व रेलवे से रणजी ट्राफी खेल चुके हैं। वह यहीं एनसीआर में पोस्टेड हैं।

आज सुबह अस्‍पताल में इंतकाल हुआ : हैदर अली की तबीयत इन दिनों खराब चल रही थी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तबीयत अधिक खराब हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद उनका इंतकाल हो गया।

हैदर अली की उपलब्धियां

प्रथम श्रेणी मैच में 113 रन बनाए

कुल 3125 रन बनाए

सर्वश्रेष्ठ पारी 121 रन

तीन शतक

गेंदबाजी में कुल 366 विकेट लिए

सर्वश्रेष्ठ - 9/25

25 बार पांच विकेट

तीन बार 10 विकेट।