Move to Jagran APP

प्रकाश की तरह विकास की रोशनी फैलाएं : प्रमोद तिवारी Prayagraj News

कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्‍कृत किया। कहा कि दीपावली पर्व पर्व सामाजिक सांस्कृतिक के साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 10:17 AM (IST)
प्रकाश की तरह विकास की रोशनी फैलाएं : प्रमोद तिवारी Prayagraj News
प्रकाश की तरह विकास की रोशनी फैलाएं : प्रमोद तिवारी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रकाश की तरह हम सभी को विकास की रोशनी फैलाने की जरूरत है। दीपावली का पावन पर्व हमें सद्भाव और समभाव की भावना को फैलाने का संदेश देता है। धनतेरस से भैयादूज तक पांच दिनों तक चलने वाला यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। यह बातें कांग्रेस के नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कही। 

loksabha election banner

शिवांगी सिंह, कृति व शशांक हुए पुरस्कृत

पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतापगढ़ जनपद में लालगंज स्थित कैंप कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। विजेता प्रतिभागी शिवांगी सिंह, कृति व शशांक को उन्होंने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संयोजन कौशलेश सिंह ने किया था। इसके बाद प्रमोद तिवारी ने घुइसरनाथधाम में मत्था टेका।

जांबाज शहीदोंं के आंगन में जलाए दीप

देश की रक्षा करने में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों की दीपावली इस बार यादगार हो गई। उनके बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे। एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत मोर्चा के पदाधिकारियों ने आठ अलग टोली बनाकर शहीद परिवार के घर जाकर दीया जलाया। उनके परिजनों का सम्मान किया। जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने पचखरा गांव के शहीद हरि विलास ङ्क्षसह के परिजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। राजपूत रेजीमेंट के जवान हरि विलास ङ्क्षसह 1962 के भारत चीन युद्ध में वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए शहीद हुए थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे बहादुर सैनिकों को अवश्य याद करना हमारा नैतिक धर्म है।

भाजयुमो के अन्‍य पदाधिकारी भी शहीदों के घर पहुंचे

जिला महामंत्री लोकेश गुप्ता ने विश्वनाथगंज के शहीद आरएस तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सांगीपुर के शहीद राम ङ्क्षसह, उपाध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने शहीद विनोद दुबे के घर, मंत्री मोहित मिश्र ने बाबागंज विधान सभा बिजाई मऊ बनकटवा में शहीद हरीश चंद्र पाल के घर जाकर दीपोत्सव पर्व मनाया। कोषाध्यक्ष तुषार खंडेलवाल, अनूप शर्मा, संजय मौर्य, सुंदरम ङ्क्षसह, शिव कैलाश पाल आदि कार्यकर्ताओं ने भी शहीद परिवार के घर जाकर दीप जलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.