डिजिटल इंडिया के शिल्पकार थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। आनंद भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर डिजिटल इंडिया का शिल्पकार बताया।
By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 09:13 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 09:13 PM (IST)
v>
प्रयागराज, जेएनएन। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। आनंद भवन में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें नमन करते हुए उन्हें डिजिटल इंडिया का शिल्पकार बताया।
राजीव गांधी ने युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा : मुकुंद
प्रदेश महासचिव मुकंद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने ही देश के युवा वर्ग को 18 वर्ष की उम्र में मत का अधिकार दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य किया था। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा भारत रत्न राजीव गांधी के खिलाफ भाजपा की ओर से गलत तरीके से अफवाह फैलाई जा रही है। इसे कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वर्ष 1984 से 1989 तक अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश को 21वीं शताब्दी में ले जाने का कार्य किया। देश में उनको सूचना एवं दूरसंचार क्रांति के जनक के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में उन्हें डिजिटल इंडिया का शिल्पकार भी कहा जा सकता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, अनिल कुशवाहा, रजिया सुल्तान, अनिल पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, हसीब अहमद, कंदर्प नारायण, कल्लन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
देश की सेवा में बिताया पूरा जीवन
नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के सचिव मनीष मिश्र ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हमेशा युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस दौरान भोलानाथ तिवारी, अंबरीश पांडेय, राकेश पांडेय, पूनम तिवारी, प्रिया मिश्रा, वाजिया, मनीष शुक्ल, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें