पूर्व पीएम अटल ने देश सेवा को सर्वोपरि रखा : सिद्धार्थनाथ
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का मासिक श्राद्ध रविवार को मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अटल ने देश सेवा को सर्वोपरि रखा था।
जासं, इलाहाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मासिक श्राद्ध पर रविवार को शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए। शहर पश्चिमी विधानसभा में मुंडेरा स्थित लक्ष्मण वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी ने राजनीति के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने देश सेवा को सर्वोपरि रखा।
कवि अमित श्रीवास्तव, आशीष अनल, नरेश कात्यान, भूषण त्यागी अगर निर्भीक, शैलेंद्र मधुर, आभा मधुर, लल्लू लाल गुप्ता सौरभ ने काव्य पाठ किए। अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता और संचालन कवि शैलेंद्र मधुर ने किया। शहर दक्षिणी विधानसभा में राजर्षि मंडपम में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि अटल जी भारत मां के गौरव और सम्मान के लिए जीए। उन्होंने शब्दों को सदैव आचरण में ढाला। उनकी कविताएं, उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्य सदैव लोगों का मार्ग दर्शन करेंगे। संचालन महापौर अभिलाषा गुप्ता ने किया। वहीं, शहर उत्तरी विधानसभा में कटरा स्थित नेतराम चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने अपने विचार रखे। एटा से आए कवि डा. धुरेंद्र भदौरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में कविताएं कहीं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष और संचालन शैलेंद्र मधुर ने किया। दारागंज में बक्शी बांध पर मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित काव्यांजलि में काशी प्रांत के मीडिया सह संयोजक मृत्युंजय तिवारी ने अपने विचार रखे।
पार्षद अनिल कुशवाहा, पार्षद अमरजीत सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद गिरि, बाबा प्रेम नारायण केसरवानी, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, राजू पाठक, शिवेंद्र मिश्रा, कमलेश कुमार, चंद्रमा यादव, राघवेंद्र मिश्रा, नरेंद्र देव पांडे, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।